Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Katihar News: शादी के लिए बन रहा था भोज, अचानक सिलेंडर में आग लगने से मच गई अफरा-तफरी; एक दर्जन लोग झुलसे

शादी समारोह में सुबह खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसमें एक दर्जन लोग झुलस गए। आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। अब आग में झुलसे लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को ही घर में बरात आने वाली थी लेकिन यह घटना हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 24 Jul 2024 05:29 PM (IST)
Hero Image
घायल युवक का इलाज करते चिकित्सक। फोटो- जागरण

संवाद सूत्र, प्राणपुर (कटिहार)। कटिहार के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार बभनी शेख टोला निवासी शेख रुस्तम के पुत्री की शादी समारोह में बुधवार को सुबह नौ बजे खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।

आग बुझाने के क्रम में एक दर्जन से अधिक लोग जल कर जख्मी हो गया। देखते ही देखते सिलेंडर में लगी आग की लपटें काफी तेज हो गईं। थोड़ी देर के लिए शादी समारोह में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल उतपन्न हो गया।

शादी समारोह में आए लोगों ने फिर आग लगने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद, किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जख्मी लोगों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज

अगलगी की घटना में झुलसे सभी लोगों को आनन फानन में इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के यहां बराती आज ही आने वाले थे। उक्त बराती की स्वागत में आस-पास के लोग जुटे थे।

भोज बनाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच, अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद भी लड़की पक्ष के घर बराती पहुंचे। फिर, लड़का और लड़की की शादी कराई गई।

यह भी पढ़ें-

Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु के पास डूबे 3 युवक, परिवार में मचा कोहराम; एक का शव किया गया बरामद

Bihar News: शिक्षक बनकर पहुंचे डीएम, बच्चों ने नहीं दिया हिन्दी प्रश्नों का जवाब तो टीचर पर हो गया एक्शन