Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Katihar News: मक्का की खेती के लिए नई तकनीक साबित हुई वरदान, फलफूल रहे किसान; हो रही अच्छी आमद

हाल के वर्षों में खेतों में मक्का का उत्पादन बढ़ा है और यह किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। मक्का की खेती से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। हाल के वर्षों में प्रखंड क्षेत्र में किसान नई तकनीक के साथ वैज्ञानिक तरीके से मक्का की खेती कर अधिक उपज ले रहे है। पिछले दो तीन वर्षों से मक्का का भाव भी ठीक मिल रहा है।

By Pradeep Gupta Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 27 May 2024 07:27 PM (IST)
Hero Image
मक्का की खेती के लिए नई तकनीक साबित हुई वरदान

संवाद सूत्र , कदवा (कटिहार)। मक्का की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। मक्का की खेती से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। हाल के वर्षों में प्रखंड क्षेत्र में मक्का की खेती का रकवा भी बढ़ा है।

किसान नई तकनीक के साथ वैज्ञानिक तरीके से मक्का की खेती कर अधिक उपज ले रहे है। खेती के लिए जरुरी संसाधन बीज, खाद के साथ विभिन्न प्रकार का कीटनाशक एवं खर पतवार नियंत्रण हेतु दवाई स्थानीय बाजार में उपलब्ध हो जाती है।

45 से 50 क्विंटल प्रति एकड़ हो रही मक्का की पैदावार

वहीं विभिन्न बीज कंपनी समय समय पर किसानों को अच्छी खेती के गुर बतलाते रहती हैं। जिस वजह से हाल के वर्षों में खेतों में मक्का का उत्पादन बढ़ा है। आमतौर पर 45 से 50 क्विंटल प्रति एकड़ मक्का की पैदावार हो रही है।

वहीं पिछले दो, तीन वर्षों से मक्का का बाजार भाव भी ठीक मिल रहा है। क्षेत्र में दो हजार रूपया प्रति क्विंटल से लेकर बाजार बढ़ने घटने के हिसाब से मूल्य मिल जाता है।

किसानों को मक्का बिक्री के लिए मंडी नही जाना पड़ता है। व्यापारी खेत , खलिहान एवं घरों से हीं मक्का का उठाव कर लेते हैं। वहीं मक्का के डंठल का उपयोग पशु चारे के साथ जलावन में हो जाता है।

बच्चों को पढ़ाई के लिए भेज रहे बाहर

मक्का की खेती से मुनाफा होने के बाद क्षेत्र के दर्जनों किसान अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में भी भेजकर पढ़ा रहे हैं। कई छात्र बाहर रह कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

तो कई छात्र एवं छात्रा नामचीन विद्यालय एवं कोचिंग में रह कर मेडिकल, इंजीनियरिंग, बैंकिंग सहित अन्य तैयारी कर रहे हैं। किसान मनोज मंडल, अखिलेश मंडल, धर्मेंद्र ठाकुर, विनोदानंद साह, अजय देव आदि ने कहा कि मक्का की खेती किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोल रहा है।

ये भी पढ़ें-

समस्तीपुर और बेगूसराय में अगर टूटा तटबंध तो खगड़िया में मचेगी तबाही, 1987 और 2007 में आई थी बाढ़

PM Kisan Yojana Update: इन किसानों के लिए मुसीबत बनी पीएम किसान योजना, वापस देने होंगे 2000 रुपये