Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Katihar Lok Sabha Chunav Result : कटिहार सीट पर कांग्रेस के तारिक ने जदयू प्रत्याशी को दी मात, पढ़ें ताजा अपडेट

Katihar Election Result 2024 कटिहार लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है। यहां तारिक अनवर ने जदयू के दुलाल गोस्वामी को पराजित कर दिया है। इस सीट पर 9 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर थी। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के तारिक अनवर और जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी के बीच था। 2019 में जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने एनडीए की तरफ से बाजी मारी थी।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:05 AM (IST)
Hero Image
कटिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, कटिहार।  Katihar Lok Sabha Result 2024 : कटिहार संसदीय सीट पर कांग्रेस का पंजा चल गया। इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर ने एनडीए के दुलालचंद गोस्वामी को 49863 मतों से पराजित किया। तारिक को 567092 तथा दुलाल को 517229 कुल मत मिले। नोटा पर 2229 मतदाताओं ने बटन दबाया।

कटिहरा संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में 26 राउंड में वोटों की गिनती पूरी की गई। कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर मनिहारी, बलरामपुर व प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी से आगे रहे। सबसे अधिक लीड कांग्रेस प्रत्याशी को बलरामपुर विधानसभा से मिली।

जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी कटिहार सदर, बरारी व कदवा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। हलांकि 2019 के लोकसभा चुनाव से जदयू प्रत्याशी को कटिहार सदर, बरारी व कदवा विधानसभा क्षेत्र में कम मत मिले।

पहले राउंड से 19 वें राउंड तक जदयू के दुलाल गोस्वामी से वोटों की गिनती में आगे रहे। 20 वें राउंड से कांग्रेस के तारिक अनवर ने बढ़त बनानी शुरू की। 20 से 26 राउंड तक वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी को लगातार बढ़त मिलती रही।

शहर के तिनगछिया बाजार समिति में मंगलवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई। बताते चलें कि कटिहार संसदीय सीट से तारिक अनवर की यह छठी जीत है। उन्होंने कटिहार से 13 वीं बार लोकसभा चुनाव लड़ा व जीत हासिल की।

आइए जानते हैं कटिहार संसदीय क्षेत्र का इतिहास

बिहार में कटिहार लोकसभा सीट कांग्रेस की कुछ परंपरागत सीटों में शुमार की जाती है। हालांकि, साल 1998 के बाद हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा-जदयू की जोड़ी का काट किसी दल या गटबंधन के पास नहीं रहा है। वर्ष 2014 के चुनाव में भी जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) अलग-अलग चुनाव मैदान में रहीं। परंतु, एनसीपी के प्रत्याशी तारिक अनवर जीत दर्ज कर लोकसभा में पहुंचे। बहरहाल, इससे पहले भाजपा के निखिल कुमार चौधरी 1999, 2004 और 2009 में तारिक अनवर को हराते रहे थे।

यह सीट 2019 में भाजपा से जदयू के कोटे में चली गई और यहां से तब दुलाल चंद्र गोस्वामी जीते। इस बार यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जदयू से दुलाल चंद्र गोस्वामी मैदान में हैं। महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस को दी गई है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से पांच बार सांसद रहे तारिक अनवर मैदान में हैं।

कटिहार में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • तारिक अनवर (Tariq Anwar), इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • दुलाल चन्द्र गोस्वामी (Dulal Chandra Goswami), जनता दल (यूनाइटेड)
  • गोपाल कुमार महतो, बहुजन समाज पार्टी
  • बिष्णु सिंह, भारत जागो जनता पार्टी
  • मारांग हाँसदा, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • राज कुमार मंडल, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • विन्दु कुमारी, समाज शक्ति पार्टी
  • खालिद मोबारक, निर्दलीय
  • ज्ञानेश्‍वर सोरेन, निर्दलीय

कटिहार संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या

  • कटिहार में कुल मतदाता : 18,27,390
  • कटिहार में पुरुष मतदाता : 9,51,317
  • कटिहार में महिला मतदाता : 8,76,043
  • कटिहार में मंगलामुखी मतदाता : 30

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1957 अवधेश कुमार सिंह, कांग्रेस
  • 1958 भोलानाथ विश्वास, कांग्रेस
  • 1962 प्रिया गुप्ता, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
  • 1967 सीताराम केसरी, कांग्रेस
  • 1971 ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव, जनसंघ
  • 1977 युवराज सिंह, भारतीय लोक दल
  • 1980 तारिक अनवर, कांग्रेस
  • 1984 तारिक अनवर, कांग्रेस
  • 1989 युवराज सिंह, जनता दल
  • 1991 मो. यूनुस सलीम, जनता दल
  • 1996 तारिक अनवर, कांग्रेस
  • 1998 तारिक अनवर, कांग्रेस
  • 1999 निखिल कुमार चौधरी, भाजपा
  • 2004 निखिल कुमार चौधरी भाजपा
  • 2009 निखिल कुमार चौधरी, भाजपा
  • 2014 तारिक अनवर, एनसीपी
  • 2019 दुलाल चंद्र गोस्वामी, जदयू

ये भी पढ़ें

Kishanganj Lok Sabha Chunav Result: क्या किशनगंज सीट पर ओवैसी की पार्टी मार लेगी बाजी? यहां पढ़िए सबसे तेज अपडेट

Begusarai Lok Sabha Chunav Result: क्या बेगूसराय में अवधेश राय करेंगे खेला? पढ़ें सबसे तेज अपडेट यहां