Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Katihar News: प्रेमिका के चक्कर में या कुछ और? युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत, घर में मिली थी लाश

कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक राजा मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके घर में मिला। परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम से संपर्क किया गया है। जांच होते ही राज से पर्दा हटेगा।

By Amar Pratap Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 26 Sep 2024 03:47 PM (IST)
Hero Image
युवक को लड़की के घर वालों ने मार डाला (जागरण)

संवाद सूत्र, बारसोई (कटिहार)। Katihar News: कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदपाड़ा गांव में अपने घर में अकेले रह रहे एक 20 वर्षीय युवक राजा मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार को युवक का शव उसके घर में मिला। परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर दी है। युवक एक माह पूर्व ही दिल्ली से आया था और पड़ोस की एक लड़की से प्यार करने लगा था।

लड़के के पिता ने पुलिस को इसे लेकर आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता सुनील बोसाक ने आबादपुर थाने में आवेदन देकर कहा है कि पड़ोसी किंकर प्रमाणिक, उसकी बेटी रिंकी प्रमाणिक सहित कई कई अन्य लोगों ने उनके पुत्र राजा मंडल के साथ मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को उनके पुत्र राजा ने फोन पर इसकी सूचना दी थी।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने फोन कर उन्हें बताया कि उनके बेटे का शव घर में पड़ा है। इसके बाद वे आनन-फानन हवाई जहाज से सफर कर दिल्ली से गांव पहुंचे। राजा अपने माता-पिता के साथ ही दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह डेढ़ महीने पहले ही घर आया था। यहां वह अकेले रह रहा था।

प्रेमिका के घर गया था शादी की इच्छा जताने

ग्रामीणों के अनुसार युवक को पड़ोस की एक लड़की से प्रेम हो गया था। युवक ने अपने प्रेम का इजहार और विवाह करने की इच्छा प्रेमिका के घर में जाकर जताई। इसके बाद प्रेमिका के स्वजन ने मंगलवार देर रात को उसके घर आकर उसके साथ मारपीट की।

आबादपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने थाना में हत्या से संबंधित एक आवेदन दिया गया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम से संपर्क किया गया है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें