कटिहार स्टेशन पर सौ फीट के खंभे पर लहराया तिरंगा
कटिहार। नववर्ष के मौके पर 100 फीट ऊंचे खंभे पर राष्ट्रध्वज (तिरंगा) फहराया गया। अब यह
कटिहार। नववर्ष के मौके पर 100 फीट ऊंचे खंभे पर राष्ट्रध्वज (तिरंगा) फहराया गया। अब यह 24 घंटे फहरता रहेगा। रात में भी तिरंगा दिखे, इसके लिए रोशनी का भी पर्याप्त प्रबंध किया गया है। नव वर्ष के प्रथम दिन डीआरएम रविन्द्र कुमार वर्मा द्वारा मोनोमेंटल फ्लैग फहराया गया।
एन एफ रेलवे अंतर्गत ए-वन श्रेणी में आने वाले कटिहार रेल मंडल में सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराने वाला यह तीसरा स्टेशन है। इसके पूर्व एनजेपी एवं दार्जलिग स्टेशन में यह फहराया जा चुका है। इस संबंध में डी आर एम रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर कटिहार रेलमंडल के प्रत्येक डिस्ट्रिक्ट हेड क्वार्टर में इसे लगाया जाना है। कटिहार डिवीजन अंतर्गत कुल आठ स्टेशनों में से अबतक तीन स्टेशनो में इसे फहराया जा चुका है। बाकी स्टेशनों में अभी कार्य चल रहा है। इसका उद्?देश्य लोगों मे राष्ट्रीयता की भावना को पैदा करना है। यह सभी के लिए गौरव की बात है। वही नए वर्ष के अवसर पर कटिहार स्टेशन सहित पूरे सर्कुलेटिग एरिया को काफी सजाया गया था। इस अवसर पर सभी रेल पदाधिकारी मौजूद थे।