Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'यह भाजपा में ही संभव कि पोस्टर साटने वाले...', केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के बारे में खूब बोला

Bihar News केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गुरुवार को खगड़िया के भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि जहां पोस्टर साटने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं और एक पंचायत अध्यक्ष मोदी जी के केबिनेट का पार्ट बनते हैं। उन्होंने इस दौरान आरजेडी पर भी निशाना साधा।

By Amit Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 03:04 PM (IST)
Hero Image
बिहार के केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की (जागरण)

 जागरण संवाददाता, खगड़िया। Bihar Political News Today: यह भाजपा में ही संभव है कि जहां पोस्टर साटने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं और एक पंचायत अध्यक्ष मोदी जी के केबिनेट का पार्ट बनते हैं। उक्त बातें केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गुरुवार को खगड़िया के भाजपा जिला कार्यालय में कही। वे पूर्णिया से पटना लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए भाजपा जिला कार्यालय में रूके।

मालूम हो कि सतीश चंद्र दुबे की राजनीति की शुरुआत भाजपा पंचायत के अध्यक्ष के रूप में हुई थी। आज वे केंद्र सरकार में मंत्री हैं। सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है।

बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने इशारों में राजद के शासन काल की भी याद दिलाई। कहा, याद करिए वह समय जब हमारे बच्चे पढ़ने जाते थे, तो शंका रहती थी कि बच्चे वापस आएंगे की नहीं। अब व्यवस्था बदली है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कही। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष नंदू शाह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता कुंदन सिंह, समेत इंजीनियर धर्मेंद्र, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...

Bihar Teacher News: 'शिक्षा विभाग शेर तो शिक्षक सवा शेर', अब लॉग आउट में कर रहे हेर-फेर; धड़ल्ले से चल रहा खेल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें