Move to Jagran APP

Bihar News: खगड़िया में CPI (M) नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने बीच सड़क पर की फायरिंग

खगड़िया में सीपीआई माले नेता शंभू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम जब वे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली कंधे में लगी और सीने में फंस गई। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें पटना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

By Nirbhay Kumar Jha Edited By: Mohit Tripathi Published: Sat, 15 Jun 2024 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2024 10:33 AM (IST)
खगड़िया में माले नेता की गोली मारकर हत्या। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, खगड़िया। बिहार के खगड़िया में मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने सीपीआई (एम) नेता शंभु सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की है।

शंभु सिंह को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने आरंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उन्हें बेगूसराय ले जाया गया। वहां से भी रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने क्या कहा?

मृतक के स्वजन ने बताया कि शंभू सिंह सोनमनकी रोड पर किसी जमीन की नापी करने गए थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वे बाइक से घर लौट रहे थे। सबलपुर रोड पर पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली कंधे में लगी और सीने में फंस गई।

दक्षिणी माड़र के लोकप्रिय पार्टी नेता थे शंभू

सीपीआइ(एम) के जिला सचिव व खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से 2024 में महागठबंधन के उम्मीदवार रहे संजय कुमार ने बताया कि शंभु दक्षिणी माड़र के रहने वाले थे। वे वर्षों से कैंसर से भी पीड़ित थे। वे दक्षिणी माड़र के लोकप्रिय पार्टी नेता थे। उनकी मौत से पार्टी को गंभीर क्षति पहुंची है।

एसपी ने क्या कहा?

एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर खगड़िया टू अलौली एसडीपीओ संजय कुमार माड़र पहुंचकर पड़ताल में जुटे हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि मामला नापी से जुड़ा हुआ है अथवा अन्य कारण है, स्वजन से जानकारी ली जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather Today: भीषण 'लू' की चपेट में रहेंगे झारखंड के ये 7 जिले, डाल्टनगंज में टूटा तापमान का रिकॉर्ड

प्राइवेट पार्ट में सूजन, कहीं सर्वाइकल कैंसर तो नहीं? इन मामलों को देख चौंके डॉक्टर, युवतियों को तुरंत करना पड़ा रेफर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.