Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिना क्लास, बिना प्रयोग किए छात्र हो रहे पास

कोसी कालेज खगड़िया में बिना क्लास किए विद्यार्थी पीजी करेंगे। वर्ष 2013 में कोसी कालेज को चार विषयों भौतिकी राजनीतिशास्त्र हिदी और इतिहास में पीजी की पढ़ाई की अनुमति मिली।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:09 PM (IST)
Hero Image
बिना क्लास, बिना प्रयोग किए छात्र हो रहे पास

निर्भय, खगड़िया : कोसी कालेज खगड़िया में बिना क्लास किए विद्यार्थी पीजी करेंगे। वर्ष 2013 में कोसी कालेज को चार विषयों भौतिकी, राजनीतिशास्त्र, हिदी और इतिहास में पीजी की पढ़ाई की अनुमति मिली। उस समय यह कालेज टीएमबीयू के अधीन था। अब मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत है। पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति के साथ सत्र 2013-15 से नामांकन शुरू हुआ। सत्र 2014-16, 2015-17, 2016-18 में भौतिकी में नामांकन हुआ।

2017 में भौतिकी के व्याख्याता प्रो. मु. वासिम सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद से यहां भौतिकी में व्याख्याता का पद खाली है। इनके रिटायर्ड होने के बाद पीजी भौतिकी में सत्र 2018-20 में नामांकन बंद रहा। लेकिन मुंगेर विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डा. प्रो. रंजीत कुमार वर्मा की पहल पर फिर नामांकन आरंभ हुआ। वर्तमान सत्र में यहां पीजी भौतिकी में कुल 30 सीटें हैं। जबकि नामांकन नौ विद्यार्थियों का है। लेकिन क्लास नहीं हो रहा है। भौतिकी में इंटर से पीजी तक की कक्षाओं में व्याख्याता नहीं हैं। परीक्षा के दौरान इंटरनल के रूप में केएमडी कालेज परबत्ता से व्याख्याता यहां आते हैं। बिना पढ़ाई, बिना प्रयोग किए भौतिकी में छात्र पास हो रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पीजी के सत्र 2016-18 में जिन विद्यार्थियों ने नामांकन लिया, उन्होंने फार्म ही नहीं भरा।

बीते वर्ष जब नेक की टीम आई थी, तो इतने पुराने कालेज में भौतिकी संकाय में व्याख्याता नहीं होने की बात सुनकर गंभीर आपत्ति जताई थी। उस समय मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा था कि शीघ्र यहां व्याख्याता दिए जाएंगे। लेकिन अब तक उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है। कालेज में रसायन शास्त्र में भी एक व्याख्याता नहीं है। इतिहास में पीजी तक की पढ़ाई होती है, लेकिन दो व्याख्याता हैं। एक इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राजनीति शास्त्र और हिदी में भी दो ही व्याख्याता हैं। जिनके जिम्मे इंटर से पीजी तक की पढ़ाई का भार है।

-----

कोट::

पीजी भौतिकी में हमलोग नामांकन नहीं ले रहे थे। तत्कालीन कुलपति ने कहा कि नामांकन लीजिए, हम व्याख्याता की व्यवस्था करेंगे। लेकिन आज तक व्याख्याता की नियुक्ति नहीं हुई। विज्ञान संकाय की स्थिति विकट है। बार-बार विश्वविद्यालय को लिखा गया है।

डा. अब्दुल सलाम अंसारी, प्रभारी प्राचार्य, कोसी कालेज खगड़िया।