Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khagaria News: कोसी-बागमती में बाढ़ को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, पढ़ें खतरा टला या अभी भी है बरकरार

Khagaria News खगड़िया में बाढ़ को लेकर राहत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कोसी-बागमती के जलस्तर में बीते दो दिनों से उतार जारी है। लेकिन अभी भी दोनों नदी रफ्तार में है। 6 जुलाई को कोसी और बागमती खतरे के निशान से नीचे आ गई है। बता दें कि पांच जुलाई को दोनों नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

By Amit Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:08 PM (IST)
Hero Image
कोसी में बाढ़ को लेकर राहत की खबर (जागरण)

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria News: कोसी-बागमती के जलस्तर में बीते दो दिनों से उतार जारी है। परंतु दोनों नदी रफ्तार में है। छह जुलाई को कोसी और बागमती खतरे के निशान से नीचे आ गई है। मालूम हो कि पांच जुलाई को दोनों नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। पांच जुलाई को कोसी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।

छह जुलाई को खगड़िया के बलतारा में कोसी का जलस्तर 33.60 मीटर दर्ज किया गया है। कोसी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बीते 24 घंटे में(पांच जुलाई की सुबह छह बजे से छह जुलाई की सुबह छह बजे तक) कोसी के जलस्तर मेें 40 सेंटीमीटर की कमी आई है।

बागमती का जलस्तर खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास छह जुलाई की सुबह छह बजे 35.60 मीटर दर्ज किया गया है। पांच जुलाई को यहां जलस्तर 36.12 मीटर था। बीते 24 घंटे के दौरान (पांच जुलाई की सुबह छह बजे से छह जुलाई की सुबह छह बजे तक) बागमती के जलस्तर में 52 सेंटीमीटर की कमी आई है। बागमती पांच जुलाई को खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर थी। छह जुलाई को खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे आ गई है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी-बागमती पर बने सभी बांध-तटबंध और संरचनाएं सुरक्षित हैं। बांध-तटबंधों की सदत चौकसी जारी है।

ये भी पढ़ें

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...

Bihar Teacher News: 'शिक्षा विभाग शेर तो शिक्षक सवा शेर', अब लॉग आउट में कर रहे हेर-फेर; धड़ल्ले से चल रहा खेल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें