Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rain In Bihar: 48 घंटे से लगातार हो रही वर्षा से लोग परेशान, बिहार के इस जिले में NH पर चढ़ा पानी

Rainfall पटना सहित बिहार के कई जिलों में बीते 2-3 दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। इस सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं बारिश की वजह से नदियों में जलस्तर भी बढ़ गया है जिसकी वजह से बढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। एक जिले में पानी एनएच तक चढ़ गया है।

By Amit Jha Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 04 Jul 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। रूक-रूककर हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चौथम प्रखंड में तीन जुलाई (दो जुलाई की सुबह आठ से तीन जुलाई की सुबह आठ बजे तक) को 102.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। चार जुलाई को (तीन जुलाई की सुबह आठ से चार जुलाई की सुबह आठ बजे तक) 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसका मतलब 48 घंटे में 150.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। 

हालांकि, किसानों में खुशी व्याप्त है। दूसरी ओर, जगह-जगह जल जमाव से लोग परेशान हैं। आवागमन में असुविधा हो रही है। करुआमोड़ के समीप पुरानी एनएच 107 पर भारी जल जमाव है। करुआमोड़ से गुजरने वाली पुरानी एनएच 107 पर पैदल चलना भी मुश्किल है।

जल जमाव से पेड़ा व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। मालूम हो कि करुआमोड़ पेड़ा व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार वर्षा से करुआमोड़ चौक पर स्थिति नारकीय बनी हुई है। उक्त एनएच की मरम्मत को लेकर न तो अधिकारी और न तो जनप्रतिनिधिगण का ध्यान जा रहा है।

एनएच की मरम्मत नहीं होने से ये नुकसान

सावन माह का आगमन हो रहा है। अगर एनएच की मरम्मत नहीं हुई तो पेड़ा व्यवसाय पर ग्रहण लगना तय है। मालूम हो कि सावन में प्रतिदिन लाखों के पेड़ा का कारोबार होता है।

लोगों का कहना है कि उक्त एनएच से होकर प्रखंड मुख्यालय कोई न कोई अधिकारी या फिर जनप्रतिनिधिगण आते- जाते रहते हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान कैसे हो इस पर किन्हीं की नजर नहीं है। ऐसा लग रहा है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा हो।

एनएचएआइ भी बायपास बनाकर उक्त सड़क से पल्ला झाड़ती नजर आ रही है। लगभग 800 मीटर की लंबाई में जर्जर एनएच 107 अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को विवश है।

यह भी पढ़ें-

बिहार में धराशायी होते पुलों पर बढ़ेगी CM नीतीश की टेंशन! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; पिटीशनर ने की ये डिमांड

Bihar Flood News: बिहार में खतरे के निशान को पार कर गईं नदियां, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; आवागमन ठप