Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khagaria Lok Sabha Chunav Result: NDA के राजेश वर्मा या I.N.D.I.A के संजय कुमार... कौन बना खगड़िया का 'किंग'?

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार लोजपा परचम लहराने में सफल रही। एनडीए के लोजपा (रा) प्रत्याशी राजेश वर्मा ने महागठबंधन के सीपीआइ (एम) प्रत्याशी संजय कुमार को भारी मतों से हराया है। मालूम हो कि इससे पूर्व 2014 और 2019 में खगड़िया लोकसभा सीट से लोजपा (अविभाजित) के चौधरी महबूब अली कैसर विजयी रहे। लोजपा में विभाजन होने के बाद वे राष्ट्रीय लोजपा (पारस गुट) में चले गए।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:11 PM (IST)
Hero Image
NDA के राजेश वर्मा या CPI-M के संजय कुमार... कौन बनेगा खगड़िया का 'किंग'?

डिजिटल डेस्क, खगड़िया। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार लोजपा परचम लहराने में सफल रही। एनडीए के लोजपा (रा) प्रत्याशी राजेश वर्मा ने महागठबंधन के सीपीआइ (एम) प्रत्याशी संजय कुमार को भारी मतों से हराया है। मालूम हो कि इससे पूर्व 2014 और 2019 में खगड़िया लोकसभा सीट से लोजपा (अविभाजित) के चौधरी महबूब अली कैसर विजयी रहे। लोजपा में विभाजन होने के बाद वे राष्ट्रीय लोजपा (पारस गुट) में चले गए।

2024 में एनडीए गठबंधन के तहत खगड़िया लोकसभा की सीट लोजपा(रामविलास) के खाते में गई। लोजपा (रामविलास) ने यहां से भागलपुर के राजेश वर्मा को मैदान में उतारा। राजेश वर्मा विजयी रहे। चौधरी महबूब अली कैसर बेटिकट होने के बाद चुनाव नहीं लड़े और राजद का दामन थाम लिया। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार के पक्ष में खुलकर प्रचार किया।

बता दें कि 2019 में दो लाख 94 हजार 838 मतों से लोजपा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर विजयी रहे। उन्हें पांच लाख 40 हजार 222 मत प्राप्त हुआ। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीआइपी प्रत्याशी मुकेश सहनी को दो लाख 54 हजार 184 वोट मिला था। इधर विजयी प्रत्याशी राजेश वर्मा लगातार प्रथम चरण से ही बढ़त बनाए रखे। यह बढ़त अंतिम चरण तक जारी रहा। उन्हें शानदार जीत मिली।

खगड़िया लोकसभा सीट का समीकरण

अंग, मिथिला व कोसी के त्रिकोण को जिसने समझा, वही जीता

खगडिया लोकसभा क्षेत्र (Bihar lok sabha chunav Result 2024) में अंग, मिथिला और कोसी के इलाके शामिल हैं। यह त्रिकोण इसे खास बनाता है। जिसने इस त्रिकोण के फॉर्मूले को समझा, विजेता रहे। लोकसभा क्षेत्र में छह विधान सभा सीटें शामिल हैं। इनमें खगड़िया जिले के खगड़िया सदर, अलौली (सुरक्षित), वेलदौर व परवत्ता और मिथिलांचल के समस्तीपुर जिले का हसनपुर तथा कोसी के सहरसा जिले का सिमरी बख्तियारपुर शामिल है।

यहां से अबतक किसी ने हैट्रिक नहीं लगाई है। यहां यादव मतदाता सबसे ज्यादा हैं, जिनकी संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। मुसलमान, सवर्ण और निषाद मतदाता की संख्या लगभग 1.5-1.5 लाख बताई जाती है। कुर्मी और कुशवाहा की संख्या भी लगभग ढाई लाख है। बाढ़ और कटाव यहां की सबसे बड़ी समस्या है।

तेज प्रताप का विधानसभा क्षेत्र भी शामिल

छह में से तीन सिमरी बख्तियारपुर, महबूब अली कैसर को इस बार हसनपुर व अलौली (सुरक्षित) राजद के

कब्जे में है। हसनपुर से राजद सुप्रीमो लालू के पुत्र तेजप्रताप विधायक हैं । खगड़िया सदर से कांग्रेस तथा परबत्ता व बेलदौर से जदयू के विधायक हैं। यह सीट एनडीए में लोजपा (रामविलास के पास है। वर्तमान सांसद चौधरी

टिकट नहीं मिला है। यहां से लोजपा (आर) से राजेश वर्मा प्रत्याशी हैं। महागठबंधन में यह सीट माकपा के पास है। संजय कुमार प्रत्याशी हैं। इसी लोकसभा क्षेत्र में लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान की पैतृक गांव भी है।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1957 : जियालाल मंडल, भा.रा. कां
  • 1962 : जियालाल मंडल, भा.रा. कां
  • 1967 : कामेश्वर सिंह, सं. सो. पा.
  • 1971 शिवशंकर प्रसाद यादव, सं. सो. पा.
  • 1977 : ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव, भा.लो
  • 1980 : सतीश प्रसाद सिंह, भा.रा. कां
  • 1984 चंद्र शेखर प्रसाद वर्मा, भा.रा. कां
  • 1989: राम शरण यादव, जनता दल
  • 1991 राम शरण यादव, जनता दल
  • 1996: अनिल कुमार यादव, जनता दल
  • 1998 शकुनी चौधरी, समता पार्टी
  • 1999: रेणु कुमारी, जदयू
  • 2004: रवींद्र कुमार राणा, राष्ट्रीय जनता दल
  • 2009: दिनेश चंद्र यादव, जदयू
  • 2014 चौधरी महबूब अली कैसर, लोजपा
  • 2019 चौधरी महबूब अली कैसर, लोजपा

खगड़िया सीट पर मतदाता

  • पुरुष मतदाता- 9,56,887
  • महिला मतदाता- 8,68,053
  • मंगलामुखी- 50
  • कुल मतदाता- 18,24,990

खगड़िया में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • डॉ. रवि कुमार, बहुजन समाज पार्टी
  • राजेश वर्मा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)
  • संजय कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट)
  • अजय कुमार, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • आसिफ इमाम, आदर्श मिथिला पार्टी
  • कंचन माला, हिन्दुस्तान पीपल्स पार्टी
  • चंद्रा किशोर ठाकूर, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय
  • पिंकेश कुमार, जन कल्याण पार्टी सेक्युलर
  • दीनानाथ चन्द्रवंशी, निर्दलीय
  • प्रियदर्शी दिनकर, निर्दलीय
  • रूपम देवी, निर्दलीय
  • सोनू कुमार, निर्दलीय

ये भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Election: पवन सिंह से लेकर पप्पू यादव तक... निर्दलियों की साख दांव पर, 14 साल से नहीं खुला खाता

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: राजद-वीआईपी को 12 से 14, कांग्रेस को 7 सीटें; रिजल्ट से पहले आ गई एक और 'भविष्यवाणी'