Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: नशे में धुत हेडमास्टर का स्कूल में हंगामा, ग्रामीणों ने सिखाया ऐसा सबक कि भूल जाएंगे पीना

बेलदौर खगड़िया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय वीरा घाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक परमानंद राम शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों ने पहले धुनाई की फिर 112 पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

By Amit Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
शराबी प्रभारी प्रधानाध्यापक का हंगामा (जागरण फोटो)

 संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। शराब के नशे में धुत प्रभारी प्रधानाध्यापक परमानंद राम स्कूल में हंगाम कर रहे थे। ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। स्कूल पहुंची पुलिस प्रभारी प्रधानाध्यापक को अपने साथ लेकर चली गई। परमानंद राम प्राथमिक विद्यालय वीरा घाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा आरंभ हुई।

इस दौरान आरोपित प्रभारी प्रधानाध्यापक शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंच गए और उत्पात मचाने लगे। इसकी सूचना पर ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शराबी प्रभारी प्रधानाध्यापक की धुनाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में धुत आरोपित प्रभारी प्रधानाध्यापक परमानंद राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में प्रभारी प्रधानाध्यापक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर