Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khagaria News: भूल जाइए पुराने खगड़िया जंक्शन को, पूरी तरह से हो जाएगा बदलाव; टिकट काउंटर भी होगा शिफ्ट

बिहार के तीन स्टेशन खगड़िया लखमिनिया और साहेबपुर कमाल का पुनर्निर्माण किया जाएगा। Khagaria News Today इनपर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिहार में चयनित 49 अमृत भारत स्टेशनों में खगड़िया स्टेशन को आधुनिक स्टेशन बनाने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है और निर्माण भी शुरू हो चुका है। खगड़िया के टिकट काउंटर को भी दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा।

By Nirbhay Kumar Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 17 Apr 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
खगड़िया जंक्शन को चमकाने की तैयारी (जागरण)

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria News: अगले महीने से खगड़िया स्टेशन का टिकट काउंटर अस्थाई रूप से पूरब दिशा में बने नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज के नीचे स्थानांतरित हो रहा है। रेल यात्रियों को अब सिग्नल रूम के परित्यक्त भवन में बने टिकट काउंटर से यात्रा के लिए टिकट लेना पड़ेगा।

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। वर्तमान स्टेशन के भवन को अगले माह से तोड़कर नव निर्माण किया जाएगा। यही वजह है कि वर्तमान टिकट काउंटर को सिग्नल रूम के परित्यक्त भवन में स्थानांतरित किया गया है।

जहां परित्यक्त भवन के रिपेयरिंग का काम चल रहा है। जो इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। यहां चार टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में छह टिकट काउंटर हैं। लेकिन मुख्य रूप से चार पर ही टिकट नियमित रूप से काटे जाते हैं।

खगड़िया, लखमिनिया और साहेबपुर कमाल का होगा पुनर्निर्माण

विभागीय डीईओ चंदन चौरसिया ने बताया कि 15 करोड़ की लागत से खगड़िया सहित लखमिनिया और साहेबपुर कमाल स्टेशन के भवन का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह से खगड़िया स्टेशन के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसे आगामी दिसंबर माह तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि खगड़िया स्टेशन के मुख्य द्वार पर पोर्टिको निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। वहीं प्लेटफार्म संख्या- एक के पश्चिमी छोर से पुराने शेड को हटाकर नए शेड लगाए गए हैं। बता दें कि खगड़िया स्टेशन भवन के नवनिर्माण होने के बाद स्टेशन का पूरा स्वरूप ही बदल जाएगा। जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या- एक पर जाने के लिए बनाए गए दो गेट में से एक गेट को बंद कर स्टेशन भवन के ठीक सामने मुख्य द्वार बनाया जाएगा।

क्षेत्रीयता और संस्कृति की दिखेगी झलक

बिहार में चयनित 49 अमृत भारत स्टेशनों में खगड़िया स्टेशन को आधुनिक स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। जिसका ब्लूप्रिंट पहले ही तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अमृत भारत स्टेशन नए स्वरूप में दिखेंगे।

जहां यात्रियों को सुखद अनुभूति के साथ क्षेत्रीयता और अपनी संस्कृति का भी अहसास होगा। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने खगड़िया में बनने वाले अमृत भारत स्टेशन का नया माडल तैयार कर लिया है। आगामी 50 वर्ष की आवश्यकताओं को देखते हुए खगड़िया स्टेशन काे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है।

कायाकल्प के बाद स्टेशन पर क्षेत्रीय कला और संस्कृति की झलक दिखेगी

कायाकल्प के बाद स्टेशन पर क्षेत्रीय कला और संस्कृति झलकेगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेटिंग हाल का निर्माण होगा। आवश्यकतानुसार लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण होगा। एक एफओबी का निर्माण पूर्व दिशा में कराया जा चुका है। वहीं इस एफओबी पर जल्द ही एस्केलेटर लगाए जाएंगे।

वहीं प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। प्लेटफार्म संख्या- एक पर सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया गया है। स्टेशन की सुंदरता के लिए आकर्षक लाइटिंग कराया जाएगा। यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: ओवैसी कर रहे थे रैली, इधर बिहार में कांग्रेस ने कर दी सेंधमारी; इस नेता ने AIMIM का छोड़ा साथ

Bihar News: बिहार के UPSC Rank 1 लाने वाले 9 IAS अधिकारी कौन हैं? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें