Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: कोसी नदी मचा रही तांडव, 10 बीघा खेती की जमीन पानी में समाई; वैशाख में भी कटाव जारी

अपने स्वभाव को लेकर ही जानी जाने वाली कोसी नदी ने एक बार फिर से कोसी खगड़िया के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत इतमादी पंचायत की गांधीनगर में कटाव शुरू कर दिया है। बता दें कि कटाव के कारण बीते 15 दिनों में 10 बीघा खेती की जमीन नदी में समा चुकी है और लगातार कटाव जारी है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया हिटलर शर्मा ने दी है।

By Amit Jha Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 13 May 2024 03:32 PM (IST)
Hero Image
खगड़िया के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत इतमादी पंचायत की गांधीनगर में कोसी कर रही कटाव

जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी कब किस करवट बैठे, इसका पता किसी को नहीं रहता है। कोसी अपने स्वभाव को लेकर ही जानी जाती है। एक बार फिर कोसी खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के अंतर्गत इतमादी पंचायत की गांधीनगर में कटाव शुरू कर दी है।

बीते 15 दिनों के अंदर 10 बीघा खेती की जमीन नदी में समा चुकी है। कटाव जारी है। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया हिटलर शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि विष्णुदेव शर्मा, मणिलाल शर्मा, अमरेश शर्मा और बिलो शर्मा की खेती योग्य जमीन नदी में चली गई।

तीन-चार वर्षों में तीन सौ बीघा जमीन समा चुकी है नदी में

मालूम हो कि 2021 से यहां लगातार कटाव जारी है। पहले सावन-भादो में कोसी तांडव मचाती थी। अब तो नदी वैशाख में भी कटाव कर रही है। मुखिया हिटलर शर्मा कहते हैं कि 2021 से 2023-24 तक तीन सौ बीघा जमीन कोसी में समा गई है। कई परिवार भूमिहीन हो गए हैं।

82 परिवारो को पलायन करना पड़ा

इन तीन-चार वर्षों में कटाव के कारण 82 परिवारों को विस्थापित होना पड़ा। खुद मुखिया हिटलर शर्मा के घर नदी में समा गए। 2023 में यहां अवस्थित दो मंजिल का मध्य विद्यालय भी नदी में समा गया।

नदी यहां है आक्रमक

यहां कोसी पूरी प्रवाह में प्रवाहित होती है। हाल यह है कि चोढ़ली जमींदारी बांध के अंदर बसे इस गांव को बचाने को लेकर पूर्व में बोल्डर पीचिंग का कार्य भी किया गया। परंतु दीर्घकालिक राहत नहीं मिली है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया, के एक इंजीनियर ने बताया कि वर्ष 2021-22 में यहां विलेज प्रोटेक्शन वर्क के तहत फ्लड फाइटिंग कार्य चलाया गया, लेकिन नदी यहां बहुत ही आक्रमक है।

बाढ़-बरसात के मौसम में तो और अधिक आक्रमक हो जाती है। खैर, कोसी अपने मिजाज को लेकर ही जानी जाती है। सावन-भादो को छोड़िए वैशाख में कटाव कर रही है।

ये भी पढ़ें-

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार फिर आमने-सामने, पूरे राज्य में हो रही चर्चा

Bihar Land Registry : जमीन की रजिस्ट्री में बड़ा गड़बड़झाला! फंस गए रजिस्ट्रार, हेड क्लर्क सहित सात लोग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें