Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रतिदिन दो हजार टिकट कटते हैं, पर सुविधाएं नदारद

खगड़िया। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित पसराहा स्टेशन पर यात्री सुविधा का आज भी अभाव है। जबकि यहां से अच्छी-खासी राजस्व की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन 1500 से 2000 टिकट कटती है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 06 Oct 2018 06:37 PM (IST)
Hero Image
प्रतिदिन दो हजार टिकट कटते हैं, पर सुविधाएं नदारद

खगड़िया। कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित पसराहा स्टेशन पर यात्री सुविधा का आज भी अभाव है। जबकि यहां से अच्छी-खासी राजस्व की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन 1500 से 2000 टिकट कटती है। इस स्टेशन से पसराहा, छोटी पसराहा, बंदेहरा, सौंडिहा, झंझरा, महद्दीपुर, तिहाय, पुनौर, मड़ैया, बैसा, अगुवानी, कोयला, बसुआ, पीपरपांती, पौरा आदि के लोग जुड़े हुए हैं। लेकिन, यह स्टेशन उपेक्षा का शिकार है। यहां प्लेटफार्म एक से दो पर जाने लिए एक अदद फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। यात्री जान हथेली पर लेकर रेल लाइन पार करते हैं। जब लाइन पर मालगाड़ी लगी होती है, तब स्थिति काफी ¨चताजनक हो जाती है। लोग अपने सामान के साथ मालगाड़ी के नीचे से गुजरने को विवश है। पसराहा स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। चार हैंडपंप है, जिसमें दो खराब है। रेल यात्री प्रदीप कुमार, सीता देवी, सुनील कुमार ने बताया कि यहां प्लेटफार्म की ऊंचाई कम है। प्लेटफार्म दो पर यात्री सेड नहीं है। यहां बिजली गुल होने के बाद अंधेरा छा जाता है। स्टेशन अधीक्षक मंजय कुमार ने बताया कि समस्याओं से विभाग के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। फुट ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2019 तक हो जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें