Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

North East Express Accident: उमराह यात्रा पर रिश्तेदार को दिल्ली से रवाना कर घर लौट रहे किशनगंज के अबू जैद की रेल दुर्घटना में मौत

दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर के रघुनाथपूर में बुधवार की रात दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों के जान जानी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेल दुर्घटना में एक किशनगंज के व्यक्ति की भी मौत हो गई है। वह अपने रिश्तेदार को दिल्ली से उमराह के लिए रवाना करके वापस घर लौट रहे थे।

By Jagran NewsEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 12 Oct 2023 11:42 AM (IST)
Hero Image
घर लौट रहे अबू जैद की रेल दुर्घटना में मौत

जागरण संवाददाता, (किशनगंज)। दिल्ली से कामाख्या जा रही 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर के रघुनाथपुर में हुई दुघर्टना में किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के एक युवक की मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के सुंदर बाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित सपटिया बिशनपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अबू जैद पिता स्वर्गीय जफरुल आलम के रूप में हुई।

10 अक्टूबर को दिल्ली गए थे जैद

वह अपने फूफेरे भाई मु. नसीर खाटा टोली के साथ दिल्ली से नोर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। मक्का मदीना उमराह यात्रा पर जा रहे अपने कुछ रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए वह बीते 10 अक्तूबर को दिल्ली गए थे।

उन लोगों को दिल्ली में छोड़कर कर नोर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुघर्टना में उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही स्वजन समेत गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, करीब 20 साल पहले ही उनके पिता का इंतकाल हो गया था।

परिवार से मिले डीएम

अबू जैद की दो बहनें हैं। एक बहन की शादी के बाद अबू जैद घर पर ही खेती बाड़ी कर अपनी मां और बहन की परवरिश करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम तुषार सिंगला ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता शीघ्र प्रदान करने की बात कही। उन्होंने परिजनों से मुलाकात भी की।

बुधवार की रात्रि में हुई दुखद घटना में किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के सुंदर बाड़ी पंचायत के सपटिया बिशनपुर गांव के यात्री की पहचान होते ही गुरुवार तड़के सुबह जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन जफर आलम और एसडीएम लतीफुर रहमान को पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिए।

पदाधिकारी सपटिया बिशनपुर पहूंचकर पीड़ित स्वजन से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शम्स तबरेज आलम अंचल अधिकारी खालिद हसन पंचायत के मुखिया तनवीर आलम मौजूद थे।

इस संदर्भ में बीडीओ शम्स तबरेज आलम ने बताया कि मृतक के स्वजन को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ एवं कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ दिया गया। पंचायत के तनवीर आलम ने बताया कि शव को घर लाने के लिए एंबुलेंस रघुनाथपुर भेजा गया है। देर शाम तक घर पहुंच जाने की संभावना है।

घटना के बाद विधायक हाजी इजहार असफी, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कैसर राही, उप प्रमुख समदानी बेगम भारती, मुखिया तनवीर आलम, पूर्व मुखिया सकेब आलम पंचायत समिति सदस्य अवेस आलम वार्ड सदस्य इमरान आलम इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- North East Express Accident: हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई से आने-जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, 22 का बदला रूट, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- Bihar train accident: कोई दिल्‍ली में पढ़ रही बेटी तो कोई रिश्तेदार से मिलकर लौट रहा था अपने घर, लेकिन जाना पड़ गया अस्पताल 

यह भी पढ़ें- Bihar Train Accident: हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद रहे थे यात्री

यह भी पढ़ें- Bihar Train Accident: बिहार में आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 7 बोगियां बेपटरी, 4 की मौत; 100 घायल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर