Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kishanganj News: किशनगंज में पुलिस ने हाथ दिखाकर रोकी बाइक, फिर प्लास्टिक के अंदर झांका तो उड़ गए होश

Kishanganj News सोमवार को किशनगंज पुलिस ने एसएसबी 19वीं वाहिनी के साथ मिलकर 2.7 किलो अवैध गांजा और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के निवासी हैं। एसएसबी कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने बताया कि यह गिरफ्तारी नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई के क्रम में हुई। गिरफ्तार तस्करों और बरामद सामग्री को ठाकुरगंज थाना को सौंप दिया गया।

By Birbal MahtoEdited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 01 Oct 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
किशनगंज में गांजा की तस्करी (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। Kishanganj News: एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज को मिली सूचना के आधार पर सोमवार को वाहिनी की समवाय नावडूबा के जवानों एवं ठाकुरगंज पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 2.7 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपित तस्कर को गिरफ्तार की।

वाहिनी कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने बताया कि वाहिनी के विशेष गश्ती दल द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने के क्रम में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 110 से लगभग 6 किमी. (भारत की ओर) ग्राम कनकपुर के समीप समय लगभग 11:50 बजे दो तस्करों को 2.7 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। बताया कि विशेष गश्ती दल घटना स्थल के पास पहुंची तो गश्ती दल ने देखा कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से उनकी ओर आ रहे हैं।

गश्ती दल पर नजर पड़ते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस थाना ठाकुरगंज के जवानों द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपना नाम पार्थो विश्वास पिता झनटु विश्वास और दीपांकर विश्वास, पिता सूर्यकांत विश्वास, दोनों ग्राम चंडीकूटी, थाना साहेबगंज, जिला कूचबिहार, पश्चिम बंगाल बताया।

इन तस्करों द्वारा गांजे को अवैध रूप से भारत से भारत में ही ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्करों को आवश्यक कागजी कार्यवाही करने के पश्चात प्राप्त गांजे और दो मोबाइल फोन, एक पर्स तथा पल्सर मोटरसाइकिल के साथ ठाकुरगंज थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें