Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राहुल की एंट्री से बिहार में गरमाई सियासत, तख्‍तापलट के बाद NDA पर बोला हमला; फिर छेड़ दिया मोहब्‍बत की दुकान का राग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 1035 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार से स्‍वागत किया गया। किशनगंज में उनका दो घंटे का कार्यक्रम है। किशनगंज से वह अररिया के लिए रवाना होंगे और यहीं उनका आज रात्रि विश्राम होगा। बिहार में सियासी उठापटक के बीच राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:11 PM (IST)
Hero Image
बिहार के प्रवेश द्वार किशनगंज पहुंचे राहुल गांधी।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 10:35 बजे बिहार के प्रवेश द्वार किशनगंज में प्रवेश किए। राहुल गांधी के किशनगंज यात्रा और सभा संबोधन को लेकर नेता और कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है।

बिहार में कांग्रेस नेता का जोरदार स्‍वागत

उनके स्वागत में बिहार सीमा पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, कमिटी के वरीय नेता सहित स्थानीय सांसद डा. जावेद आजाद, विधायक इजहरूल हुसैन, शकील खान, अजीत शर्मा, निखिल सिंह, अखिलेश सिंह पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, किशनगंज लोकसभा प्रभारी केशर सिंह सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

किशनगंज में दो घंटे का कार्यक्रम

न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी किशनगंज में लगभग दो घंटा का कार्यक्रम है। किशनगंज के बिहार बंगाल फरिंगगोला चेकपोस्ट पर प्रवेश किए वहां कार्यकर्त्ता स्वागत के बाद वे खगड़ा स्थित स्टेडियम के लिए रवाना हुए। यहीं राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उसके बाद वे स्टेडियम से किशनगंज के हलीम चौक के रास्ते अररिया को रवाना होंगे। अररिया में आज उनका रात्री विश्राम होगा।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2024

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav:'नीतीश कुमार पचा नहीं पा रहे थे कि...', तेजस्वी ने बताई अंदर की बात, खोल डाले सारे गुप्त राज

यह भी पढ़ें: 'कभी चारा खा गए तो कभी किया जमीन घोटाला', ED के सामने लालू की पेशी पर सम्राट चौधरी के तीखे बोल; कहा- 'भ्रष्‍टाचारी हैं ये'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर