Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब्रांड के नकली कपड़े बेचेने के मामले में BJP नेता गिरफ्तार, आरोप‍ियों को जेल भेजने के लिए कम पड़े पु‍लिस वाहन

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर जिले में पुलिस सघन अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के फरार आरोपितों एवं कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट और कुर्की के आरोपित को पकड़ रही है। शुक्रवार की रात लखीसराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर भाजपा नेता विकास आनंद सहित 16 लोगों को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेजा।

By Mukesh KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 23 Jul 2023 12:07 AM (IST)
Hero Image
लखीसराय थाना में कैदी वाहन से गिरफ्तार आरोपितों को जेल ले जाती पुलिस - सौ. पुलिस

संवाद सहयोगी, लखीसराय: पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर जिले में पुलिस सघन अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के फरार आरोपितों एवं कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट और कुर्की के आरोपित को पकड़ रही है।

शुक्रवार की रात लखीसराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर भाजपा नेता विकास आनंद सहित 16 लोगों को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेजा। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

विकास आनंद भाजपा ओबीसी मोर्चा का है जिलाध्यक्ष 

थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी ने शहर के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कबैया से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

इनके विरुद्ध लखीसराय थाना में ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े की कापी करके अपनी दुकान में नकली माल की बिक्री करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बालगुदर गांव में छापेमारी कर विभिन्न मामलों के वारंटी युगल यादव, नकटा उर्फ विजय सहनी, कारू उर्फ वरुण सहनी एवं शंभु यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इन लोगों को भी किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ीविशनपुर गांव से वारंटी बोधू साव, भरत साव, प्रमोद साव एवं विजय कुमार एवं रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेहुआ गांव से देवी सिंह उर्फ देवनंदन सिंह और शहर के धर्मरायचक मोहल्ले से रंजीत लोहार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। इन सबके विरुद्ध कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था।

इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट द्वारा निर्गत कुर्की के वारंटी सदानंद यादव को गढ़ीविशनपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब के एक मामले में किऊल बस्ती मोहल्ला से आरोपित अजित कुमार और पिपरिया थाना क्षेत्र के रामनगर से एक केस के वांछित मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा एक ही रात 16 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद लखीसराय थाना का महिला-पुरुष हाजत भर गया। स्थिति यह बन गई कि सभी को एक साथ जेल भेजने के लिए वाहन भी थाने में कम पड़ गये। बाद में पुलिस केंद्र से कैदी वैन मंगवाकर सभी को जेल भेजा गया।