Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Advanced Result: लखीसराय के गौरव को मिली 51वीं रैंक, कड़ी मेहनत और माता-पिता को दिया उपलब्धि का श्रेय

JEE Advanced Result गौरव कुमार की इस उपलब्धि पर वलीपुर निवासी व पिपरिया प्रखंड प्रमुख लूसी देवी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामविलास शर्मा सरपंच राजेन्द्र सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरव के दादा स्व. शिवनंदन शर्मा शिक्षक थे।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Sun, 18 Jun 2023 10:42 PM (IST)
Hero Image
JEE Advanced Result: लखीसराय के गौरव को मिली 51वीं रैंक।

संवाद सूत्र, लखीसराय: जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत वलीपुर गांव के एक मेधावी छात्र गौरव कुमार ने जेईई एडवांस की परीक्षा में आल इंडिया में 51वीं रैंक हासिल कर लखीसराय जिला एवं वलीपुर गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर स्वजन एवं ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।

दिल्ली में ली शिक्षा

मेधावी छात्र गौरव कुमार ने बचपन से ही दिल्ली में रहकर शिक्षा ग्रहण किया है। गौरव कुमार के पिता विनोद बिहारी शर्मा दिल्ली सरकार में सर्वोदय विद्यालय, साकेत में व्याख्याता भौतिक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता वंदना सिंह शिक्षित कुशल गृहिणी हैं।

गौरव ने पहले प्रयास में ही जेईई एडवांस की परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। होनहार छात्र गौरव कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। गौरव दो भाई में बड़ा है। उन्हें आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में नामांकन लेना है।

लोगों में खुशी

गौरव कुमार की इस उपलब्धि पर वलीपुर निवासी व पिपरिया प्रखंड प्रमुख लूसी देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामविलास शर्मा, सरपंच राजेन्द्र सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरव के दादा स्व. शिवनंदन शर्मा शिक्षक थे।

उनके अलावा दादी स्व. शकुंतला देवी गांव एवं इलाके में नामी थीं। गौरव ने कहा कि लक्ष्य काे तय करके तैयारी करेंगे तो सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। यही कारण है कि 12वीं की परीक्षा 95 फीसद से पास किया और इस परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल की। जेइइ मेन में 99.99 प्रतिशत से सफलता हासिल की।

यह परिणाम स्वाध्याय के साथ ही एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने से मिली है। गौरव को रसायन विज्ञान में 108, भौतिकी में 107 एवं गणित में 85 अंक मिला है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें