Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Giriraj Singh: मुस्लिम महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह? मच सकता है सियासी घमासान, लालू पर भी किया अटैक

Bihar Politics केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) गुरुवार को बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय जाने के क्रम वह थोड़ी देर के लिए लखीसराय में भी रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ भी बातचीत की। बात के क्रम में गिरिराज सिंह ने मुस्लिम महिलाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने प्रजनन दर को लेकर बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने लालू यादव को भी घेर लिया।

By Mukesh Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:28 PM (IST)
Hero Image
गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर बोला हमला। फोटो- जागरण

संवाद सहयोगी, लखीसराय। Bihar Politics News Hindi केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के लिए रवाना हुए।

इस बीच, वह लाखीसराय में भी रुके। यहां मीडिया के साथ बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या बड़ी चुनौती है। देश के 147 जिले ऐसे हैं, जहां जनसंख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि हिंदू महिलाओं की तुलना में मुस्लिम महिलाओं की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) सवा प्रतिशत अधिक है। इससे देश पर जनसंख्या का बोझ बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक विषमता भी पैदा हो रही है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री टीएफआर की जगह भूलवश एफटीआर बोल गए।

केंद्रीय मंत्री गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के शाम्हो जाने के क्रम में लखीसराय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। हमें जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग को गिरिराज सिंह ने बनाया निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस में मिले सर्वोच्च सम्मान पर कहा कि मोदी पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं, लेकिन टुकड़े -टुकड़े गैंग के लोग अलग नैरेटिव सेट करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा केंद्र सरकार के बारे में की गई भविष्यवाणी पर कहा कि वह अपने भ्रष्टाचार को लेकर भविष्यवाणी करें। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की मजबूत सरकार चल रही है और आगे भी चलेगी।

केंद्रीय मंत्री के लखीसराय पहुंचने पर शहर के विद्यापीठ चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, भाजपा ओबीसी के जिलाध्यक्ष विकास आनंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने स्वागत किया।

क्या है टीएफआर

कुल प्रजनन दर (टीएफआर) का अर्थ बच्चे पैदा कर सकने की आयु (15 से 49 वर्ष ) वाली प्रति 1000 महिलाओं की इकाई के पीछे जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या है।

यह भी पढ़ें-

Giriraj Singh: '...नहीं तो जेल भेज दूंगा', गिरिराज सिंह ने किसे दी आखिरी चेतावनी; 180 दिनों की है डेडलाइन

Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज