Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंपारण के मुकेश के साथ भाग गई थी लखीसराय की सुनीता, जब 1 साल बाद घरवालों ने देखा तो उड़ गए होश!

लखीसराय की सुनीता कुमारी पिछले साल चंपारण के मुकेश के साथ घर से भाग गई थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और उसके बाद प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने साथ भागने का फैसला कर लिया। वहीं सुनीता के पिता ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। अब एक साल बाद पुलिस ने सुनीता को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया।

By Awadh Kishor Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 05 Sep 2024 07:39 PM (IST)
Hero Image
प्रेम-प्रसंग में फरार लड़की एक साल बाद बच्चे के साथ बरामद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव से एक साल पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की को पुलिस ने शादीशुदा अवस्था में एक बच्चे और उसके प्रेमी सह पति के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर पश्चिमी चंपारण जिले से बरामद किया।

फरार लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस कारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत लड़की की मेडिकल जांच, न्यायालय में बयान दर्ज कराने के साथ ही लड़के को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

क्या है पूरा मामला?

हलसी थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि 15 जून 2023 को कैंदी गांव से संत यादव की पुत्री सुनीता कुमारी घर से इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वह वापस नहीं आई। खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो उसके पिता ने हलसी थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर के आधार पर पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के ढांढवा गांव के राजदेव सिंह के पुत्र मुकेश कुमार के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

जांच में पाया गया कि फेसबुक पर दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ। इसके बाद लड़की को लेकर उक्त लड़का फरार हो गया। दोनों ने शादी कर ली जिससे एक बच्चा भी है।

बुधवार को केस के जांच पदाधिकारी राजेश रंजन यादव ने पुलिस बल के साथ पश्चिमी चंपारण के लौरिया थाना के ढांढवा गांव से मुकेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए सुनीता कुमारी को बरामद कर लिया। सुनीता के पास एक बच्चा भी है जो उसका है।

ये भी पढ़ें- Car Bike Insurance Claim: सामान्य बीमा कंपनियां ब्याज सहित दावे का भुगतान करेंगी, नहीं तो जाना पड़ेगा जेल

ये भी पढ़ें- Lakhisarai News: लखीसराय में दूध लेने आई 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, कारोबारी गिरफ्तार