Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में की पूजा, बोले- वहां से आतंकवाद...

Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्‍होंने मंदिर के भक्त श्रीधर सेवा आश्रम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाकर ही लौटूंगा। कश्मीर से सभी आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाएगा।

By Anant KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Sat, 23 Sep 2023 09:20 PM (IST)
Hero Image
बड़हिया में मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में आरती करते मनोज सिन्हा - जागरण

संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय): "कश्मीर से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाकर ही लौटूंगा। कश्मीर से सभी आतंकवादियों का सफाया कर दिया जाएगा। पहले पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर बंद होता था।

आज जम्मू- कश्मीर अपनी मर्जी से सब कार्य कर रहा है। आज जम्मू कश्मीर भारत के किसी भी राज्य से विकास में कम नहीं है।", उक्त बातें जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कही।

वे बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर के भक्त श्रीधर सेवा आश्रम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

भारत के नागरिकों का विदेश में सम्‍मान बढ़ा: मनोज सिन्हा

स्थानीय निवासी सह केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में अध्यक्षता मिथिलेश प्रसाद सिंह एवं संचालन विजय कुमार कर रहे थे।

इस मौके पर मनोज सिन्हा ने कहा कि आज नौ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत चांद एवं सूर्य पर अनुसंधान कर रहा है।

भारत में आज परिवर्तन की धारा बह रही है। आज देश तरक्की कर रहा है, उसमें आपके बड़हिया का भी अभिमान है। आपके गिरिराज सिंह भी उसमें योगदान दे रहे हैं।

'भारत विश्व गुरु बनने की राह पर'

उन्होंने कहा कि बड़हिया की धरती समाजवादी नेता कपिलदेव सिंह की रही है। आज भारत के नागरिक किसी भी देश में जाते हैं तो उनका सम्मान पहले से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया यूं ही नहीं कही जाती थी।

पूर्व में भारत की शक्ति का लोहा पूरा विश्व मानता था। भारत के विज्ञानि‍यों के आविष्कार की चर्चा पूरे विश्व में होती थी। आज फिर भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। इससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी धाम के संस्थापक श्रीधर ओझा ने ही बड़हिया की शक्तिपीठ की स्थापना की थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Begusarai: जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, तस्‍वीरों में दि‍ख रहा अस्त-व्यस्त जनजीवन; अभी भी भारी वर्षा का अलर्ट

यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी में कानून को दिखाया ठेंगा... अचानक लॉज पहुंची पुलिस ने नर्तकी संग रंगरेलियां मनाते 9 को दबोचा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें