Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बीवी को खुश रखने के लिए घर-जमीन बेची.. वो दे बैठी किसी और को दिल', तिहरे हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा

Lakhisarai triple murder case accused confessed in front of police आशीष चौधरी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी दुर्गा झा ने उसे धोखा दिया था जिसे वह सहन नही कर पाया। कोई सही रास्ता दिखाने वाला नहीं था इसलिए उसने प्रतिशोध में आकर छठ पर्व की सुबह गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस से कहा कि इस घटना के लिए सिर्फ और सिर्फ वह ही जिम्मेदार है।

By Mukesh KumarEdited By: Deepti MishraUpdated: Thu, 21 Dec 2023 05:32 PM (IST)
Hero Image
पुलिस रिमांड पर शूटर आशीष चौधरी ने कबूल किया अपना गुनाह।

संवाद सहयोगी, लखीसराय। चर्चित लखीसराय गोलीकांड और तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी शूटर आशीष चौधरी उर्फ छोटू ने पुलिस रिमांड के दौरान अपने गुनाहों को कबूल किया।

आशीष चौधरी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी दुर्गा झा ने उसे धोखा दिया था, जिसे वह सहन नही कर पाया। कोई सही रास्ता दिखाने वाला नहीं था, इसलिए उसने प्रतिशोध में आकर छठ पर्व की सुबह गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस से कहा कि इस घटना के लिए सिर्फ और सिर्फ वह ही जिम्मेदार है। इसमें और किसी की कोई भूमिका नहीं है।

बता दें कि शूटर आशीष चौधरी शुक्रवार की दोपहर तक पुलिस रिमांड पर रहेगा। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। रिमांड के दौरान शूटर आशीष ने  एसपी पंकज कुमार और एएसपी रौशन कुमार के समक्ष कहा कि उसने शहर के पंजाबी मोहल्ला निवासी शशिभूषण झा की पुत्री दुर्गा झा के साथ 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी चार साल तक अच्छे से चली।

साल 2021 में दुर्गा झा के किसी अन्‍य लड़के से अवैध संबंध बन गए। जब यह बात आशीष को पता चली तो वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा।

आशीष ने गुनाह कबूलते हुए पुलिस को बताया, ''वह पत्नी दुर्गा को बहुत प्यार करता। वह चाहती वैसा ही होता। दुर्गा पर काफी पैसे खर्च किए, इस सब में उसने अपने हिस्से की जमीन और घर भी बेच दिया था। फिर भी वह धीरे-धीरे दूर होती चली जा रही थी।  मुझे कुछ समझ नहीं आया तो फिर दुर्गा को खत्म करने का प्लान बनाया।''

पत्नी को मारने के बाद मंदिरों जाकर मांगी माफी

आरोपी के मुताबिक, ''पत्नी को मारने के लिए पहले 47 हजार में एक पिस्टल और 15 कारतूस खरीदा। फिर छठ पर्व की सुबह गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में शूटर आशीष ने बताया कि वह घटना के बाद भागकर कुरोता रेलवे हाल्ट गया, वहां से ट्रेन पकड़कर गया चला गया। इसके बाद उसने ट्रेन से जम्मू के वैष्णो देवी, दिल्ली, बेंगलुरु और अमृतसर वाराणसी जाकर देवी-देवताओं के मंदिर जाकर अपने द्वारा किए गए गुनाहों की माफी मांगी।''

'पुलिस ने जिन लोगों को किया गिरफ्तार, वे निर्दोष'

शूटर आशीष ने कहा कि गोलीकांड की घटना में पुलिस ने जिन तीन लोगों को जेल भेजा है। वह निर्दोष हैं। उसने यह भी कहा कि हमने प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया है। इससे जमीन विवाद का कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें - बिहार के वासुकीनाथ को मिला साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार, CM नीतीश ने दी बधाई; पढ़िए किस भाषा और किस रचना के लिए मिला सम्मान?

यह भी पढ़ें - मिमिक्री विवाद: 'वे किसान के बेटे को उपराष्ट्रपति के रूप में देखना नहीं चाहते', सम्राट चौधरी बोले राहुल बनाते रहे Video; इससे...