Move to Jagran APP

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मधुबनी से जाएगा 51 किलो मखाना, धोती-साड़ी व गमछा भी 15 जनवरी के बाद भेजे जाएंगे

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह में मधुबनी से 51 किलो मखाना पांच हजार धोती साड़ी व गमछे भेजे जाएंगे। संजू देवी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने का मौका तो नहीं मिलेगा लेकिन अपनी ओर से प्रसाद के रूप में मखाना भेजकर आत्मसंतुष्टि मिलेगी।

By Jagran News Edited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 31 Dec 2023 03:30 PM (IST)
Hero Image
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मधुबनी से जाएगा 51 किलो मखाना

कपिलेश्वर साह, मधुबनी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मधुबनी से 51 किलो मखाना, पांच हजार धोती, साड़ी व गमछे भेजे जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) तथा बजरंग दल के सदस्य जिले के श्रद्धालुओं से इन्हें एकत्र करने लगे हैं। इन्हें 15 जनवरी के बाद जनकपुर भेजा जाएगा। वहां से विहिप, नेपाल द्वारा अयोध्या भेजा भेजी जाने वाली सामग्री को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

अयोध्या के लिए भेजी गई धोती व साड़ी

बसुआरा के अशोक कुमार ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जैसे पवित्र कार्य में यथासंभव मखाना देकर सहभागी बनने का पुण्य प्राप्त होगा। संजू देवी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने का मौका तो नहीं मिलेगा, लेकिन अपनी ओर से प्रसाद के रूप में मखाना भेजकर आत्मसंतुष्टि मिलेगी। सविता देवी ने बताया कि वह अयोध्या के लिए धोती व साड़ी भेजेंगी।

बजरंग दल के सदस्यों की टोली ने किया सामान एकत्रित

विहिप मधुबनी के मिलन प्रमुख तरुण राठौर ने बताया कि अयोध्या भेजी जानेवाली सामग्री एकत्रित करने के लिए विहिप व बजरंग दल के सदस्यों की टोली बनाई गई है। सदस्य जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर श्रद्धालुओं से सामग्री एकत्रित करने में लगे हैं। सामग्री निर्धारित एक जगह पर जमा की जाएगी। इसे विहिप, जनकपुर को सौंपा जाएगा। वहां से अयोध्या भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें -

नववर्ष पर शराब पार्टी करने वाले ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो साल के पहले दिन ही खा लेंगे जेल की हवा; ड्रोन से होगी निगरानी

जदयू को तो पसंद हैं नीतीश, मल्लिकार्जुन खरगे के I.N.D.I.A. के नेतृत्वकर्ता बनने पर एतराज; दबे हुए मसले पर फिर होगी चर्चा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें