Move to Jagran APP

भोगेन्द्र झा मिथिला के विभूति व महापुरुष थे : कुलपति

मधुबनी । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कालीदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय उच्चैठ बेनीपट्टी में महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद भोगेन्द्र झा की प्रतिमा का कॉलेज परिसर में अनावरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 10:23 PM (IST)
भोगेन्द्र झा मिथिला के विभूति व महापुरुष थे : कुलपति

मधुबनी । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कालीदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय, उच्चैठ बेनीपट्टी में महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद भोगेन्द्र झा की प्रतिमा का कॉलेज परिसर में अनावरण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि भोगेन्द्र झा मिथिला के विभूति व महापुरुष थे। उन्होंने दो महापुरुष के नाम पर कालीदास विद्यापति साईंस कॉलेज, उच्चैठ का स्थापन कर ऐतिहासिक कार्य किए। कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित कर महाविद्यालय उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भोगेन्द्र झा विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। किसी खास राजनीतिक दल के नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के चितक थे। इस महाविद्यालय में पीजी, कॉमर्स, होम साईंस की पढ़ाई के लिए गति दें। विश्वविद्यालय हरसंभव सहयोग करेगा। महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के संस्थापक भोगेन्द्र झा की प्रतिमा का अनावरण एक सराहनीय कार्य है। जिसके हृदय की विशालता अधिक हो वहीं महापुरुष हो सकते हैं। भोगेन्द्र झा पांच बार मधुबनी के सांसद बने। 1971 ई. में कालीदास विद्यापति साईंस कॉलेज का स्थापना किया।

पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, कुलसचिव डॉ. मुस्ताक अहमद, डॉ. बैद्यनाथ चौधरी, प्राधानाचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, पूर्व प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार चौधरी, प्रो. योगानंद झा, प्रो. विश्वनाथ झा मधुप, डॉ. मंगलानंद मिश्र, प्रो. शब्बीर अहमद बेग, भाकपा के जिला मंत्री मिथिलेश झा, डॉ. हेमचन्द्र झा, कृपानंद आजाद, अंचल मंत्री आनंद झा, मनोज मिश्र, डॉ. उदय कुमार झा, डॉ. दीपक दास, देवचन्द्र झा लाल, डॉ. अमर कुमार, डॉ. राजा साह, कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा, डॉ. अभिषेक शेखर, डॉ. बरूण चौबे, दिलीप कुमार पाठक, सत्यम झा, अरुण कुमार झा, नारायणजी झा, शैलेन्द्र सिंह, कमल कुमार झा, रविन्द्र झा सहित अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किया। आगत अतिथि को पाग दोपटा से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा ने किया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.