Move to Jagran APP

Madhubani Accident: दरभंगा-जयनगर नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में एक महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Bihar Road Accident थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे दो वाहनों की टक्कर में करीब एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए। इस सड़क दुर्घटना में एक महिला लवली सिंह पिता चंदन सिंह (27) की मौत इलाज के दौरान हो गयी है जबकि इस घटना में एक महिला लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से जख्मी बतायी जा रही है।

By Prateek JainEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 05 Nov 2023 07:22 PM (IST)
Hero Image
Bihar News: दरभंगा-जयनगर नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

संवाद सहयोगी, रहिका (मधुबनी)। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे दो वाहनों की टक्कर में करीब एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए। इस सड़क दुर्घटना में एक महिला लवली सिंह पिता चंदन सिंह (27) की मौत इलाज के दौरान हो गयी है।

इस घटना के एक महिला लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से जख्मी बतायी जा रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधुबनी में चल रहा है।

पि‍कअप की चपेट में आने से हुआ हादसा

मिली सूचना के अनुसार लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के एक ही परिवार के सभी सदस्य बताये जा रहे हैं। सभी कपिलेश्वर शिवालय में पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। पोखरौनी चौक के समीप पि‍कअप की चपेट में आने से यह हादसा हुई।

स्थानीय लोगों ने हालत गंभी देख आधा दर्जन घायलों को प्राथमिक उपचार केन्द्र रहिका लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. फिरदौस अंसारी ने बताया कि आधा दर्जन घायलों की गंभीर चोटे आई है।

घायलों में लवली देवी, पिति अवधेश सिंह, जिगर सिंह पिता नयन सिंह, दिव्या सिंह पिता चंदन सिंह, शिष्मा कुमारी, पिता पप्पू सिंह प्रेमशीला देवी पति पप्पू सिंह का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना स्थल से ऑटो, पि‍कअप को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'पाकिस्तानी मानसिकता वालों से न खरीदें दिवाली का सामान', अमित शाह की रैली से गिरिराज का आह्वान

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: विपक्ष में मची है खलबली, अमित शाह जब मुजफ्फरपुर से बोलेंगे तब चल जाएगा पता...गिरिराज सिंह का जोरदार हमला

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।