Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Lightning: मूसलाधार बारिश के बीच वज्रपात ने ढाया कहर, मधुबनी में दो महिलाओं समेत पांच की मौत

Bihar News बिहार के मधुबनी जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के बीच लोग वज्रपात के चपेट में आ गए। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा छह लोगों के झुलसने की भी खबर है। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

By Braj Mohan Mishra Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 11 Jul 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हो रही रही मूसलधार बारिश के बीच वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें दो महिलाएं भी हैं। इसके अलावा, छह लोग झुलस गए हैं।

बाबूबरही में अलग-अलग जगह पर हुई वज्रपात में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, फुलपरास के बथनाहा गांव और भरहा में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हुई है। बथनाहा में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वज्रपात की चपेट में आने वाले लोग खेती में जुटे थे।

खबर पर अपडेट जारी है...

यह भी पढ़ें-

Bihar Lightning: बिहार में बारिश के बाद वज्रपात का कहर, तीन जिलों में 8 लोगों ने गंवाई जान; आठ झुलसे

Bihar Lightning: बिहार में वज्रपात से आम चुन रही बच्ची समेत 16 की मौत, कई लोग पहुंचे अस्पताल