Move to Jagran APP

Tejashwi Yadav Yatra: मधुबनी पहुंचे तेजस्‍वी की यात्रा में दिखी भारी भीड़, बोले- भाजपा को भगाना है, देश को बचाना है

जन विश्वास यात्रा पर मधुबनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष लोगों को लोगों का अभिवादन करते हुए संबोधित किया। शहर के सहुआ चौक व कोतवाली चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को भगाना है। देश को बचाना है। बिहार को विकास की नई मंजिल पर पहुंचना है।

By Braj Mohan Mishra Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 26 Feb 2024 02:00 AM (IST)
Hero Image
मधुबनी के कोतवाली चौक पर अभिवादन स्वीकार करते तेजस्वी यादव।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। जन विश्वास यात्रा पर मधुबनी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष लोगों को लोगों का अभिवादन करते हुए संबोधित किया।

शहर के सहुआ चौक व कोतवाली चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को भगाना है। देश को बचाना है। बिहार को विकास की नई मंजिल पर पहुंचना है। बिहार की महागठबंधन सरकार लोगों को रोजगार देने का रिकार्ड बनाने लगी थी कि इसी बीच भाजपा ने साजिश कर बिहार के विकास को बाधित कर दिया। 

छह घंटे लेट पहुंचे तेजस्‍वी

नेता प्रतिपक्ष के साथ राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, वरीय नेथा अब्दुल बारी सिद्दीकी व जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव सहित अन्य नेता साथ चल रहे थे।

तकरीबन छह घंटा लेट से पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को देखने व सुनने के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। सहुआ चौक पर आधा दर्जन से जेसीबी के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई।

नेताओं, कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। इसी तरह बड़ी संख्या में राजद समर्थक व नेतागण जिला अतिथि गृह के निकट दोपहर से ही इंतजार में खड़े थे। यहां भी नेता प्रतिपक्ष को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें -

बिहार में तीन DEO की कुर्सी गई, हो गया डिमोशन; शिक्षा विभाग के 20 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश में बताया गया ये कारण

Tejashwi Yadav: जातिवाद पर तेजस्वी यादव का आया नया बयान, भाजपा-नीतीश को खुलेआम दे डाली चुनौती, हुए पटना रवाना

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।