Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनाव को लेकर RJD एक्टिव, लालू के नेताओं ने योगी के बुलडोजर से लेकर सेना भर्ती तक पर बोला हमला; अब इन मुद्दों पर BJP को घेरने की तैयारी

Bihar Political News लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है। तमाम पार्टियां राज्य में लोगों को लुभाने में जुट गई हैं। इस बीच लालू यादव की पार्टी राजद के नेता और मंत्री भी बिहार में तमाम जगहों पर जाकर लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर राजद के मंत्री ने अब बड़ा बयान दिया है।

By Jagran News Edited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 18 Jan 2024 09:37 AM (IST)
Hero Image
राजद के प्रमुख लालू यादव। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, मधुबनी। स्थानीय मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में राजद जिला इकाई कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के गरीब, पिछड़ा, दलित, युवा, किसान एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है।

पिछले 10 वर्षों से केंद्र में चल रही भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार ने देश में भारी मंहगाई, बेरोजगारी एवं अत्याचार बढ़ाया है। मंत्री ने कहा कि राजद कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाए।

बढ़ती जा रही है लोगों की परेशान- राज्यसभा सदस्य डा.फैयाज अहमद

उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। उद्यमी योजना के तहत महिलाओं को लाभ मिल रहा है। राज्यसभा सदस्य डा.फैयाज अहमद ने कहा कि सरकारी संस्थानों के निजीकरण से काम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

वहीं, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव ने वादे के मुताबिक एक वर्षों में सबसे अधिक युवाओं को रोजगार देने का काम किया है।

सबसे जरूरी है सेना में स्थायी भर्ती- एमएलसी सुनील कुमार सिंह

एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सबसे जरूरी है सेना में स्थायी भर्ती। विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा देश को बुलडोजर से चलाने की कोशिश कर रही है।

यह देश बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। यूपी में बुलडोजर के नाम पर धड़ल्ले से कानून का मजाक बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन पीएम मोदी से JDU ने कर दी बड़ी मांग, कहा- अगर यह बात प्रधानमंत्री मान लें तो...

बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, रॉड-डंडे से पीटकर अधमरा किया, बड़े नेता के पोते पर लग रहा आरोप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें