Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी से मधुबनी में मचा हड़कंप, दो महि‍ला समेत तीन को पुलिस ने हि‍रासत में लिया

बिहार के मधुबनी में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर कई होटलों में छापेमारी की गई। पुलिस के इस औचक छापेमारी से शहर में हड़कंप मच गया। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक होटल में छापामारी की। पुलिस बस स्टैण्ड स्थित एक होटल से दो महिला एवं एक नवयुवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

By Shailendra Nath Jha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 25 Feb 2024 06:26 PM (IST)
Hero Image
पुलिस कर रही पूछताछ व सत्यापन, इसके बाद होगा खुलासा। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, झंझारपुर(मधुबनी) पुलिस मुख्यालय के आदेश पर अनुमंडल मुख्यालय सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित कई होटलों में छापेमारी की गई। कुछ धार्मिक स्थलों में भी पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा रविवार को हुई औचक छापामारी से हड़कंप मच गया। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक होटल में छापामारी की।

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

आरएस थाना के श्याम होटल, विद्यापति रेस्ट हाउस, राजवंशी रेस्ट हाउस, सोमनाथ नूनू पैलेस, विशाखा रेस्ट हाउस, राधिका होटल सहित अन्य जगहों पर छापामारी की गई।

बस स्टैण्ड स्थित एक होटल से दो महिला एवं एक नवयुवक को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उसे आर एस थाना ले आई। पुलिस लगातार तीनों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि हिरासत में लिए गए दो महिलाओं में से एक लौकहा की तथा दूसरी नरूआर गांव की है। इसी तरह हिरासत में लिया गया युवक महिनाथपुर गांव का है।

पुलिस इन सबों की पहचान छुपा रही है। किस मकसद से ये लोग होटल में थे, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है।

एसडीपीओ अशोक कुमार ने क्या कहा?

एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जायेगी। हालांकि इस हिरासत को लेकर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कई लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि झंझारपुर आर एस में अवस्थित कई होटल सेटिंग के आधार पर नवयुवक एवं नवयुवती या महिला को अवैध रूप से होटल का कमरा उपलब्ध कराता है और यहां अवैध देह व्यापार कथित रूप से फल फूल रहा है।

पुलिस को इस मामले में संजीजदगी दिखाने की जरूरत है ताकि झंझारपुर का सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व अक्षुण्ण बना रह सके। दूसरी ओर, झंझारपुर एवं भैरवस्थान थाना पुलिस ने भी कई होटलों में छापामारी की है। इन जगहों में छापामारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान जब्त होने या व्यक्ति के हिरासत में लिए जाने की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: जन विश्वास यात्रा में बेकाबू हुआ लोगों का रेला, रथ से ही '17 बनाम 17' पर गरजे तेजस्वी यादव

Bihar Crime News: पति को रॉड से लहूलुहान कर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई पत्नी, दो लाख के जेवरात भी ले गई साथ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर