Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Madhubani News: मधुबनी के लाल ने किया कमाल, क्रोएशियाई ओपन टीम चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

Madhubani News सभी मुश्किलों को पार करते हुए बिहार के मधुबनी का लड़का मोहम्मद शम्स आलम ने 5वीं क्रोएशियाई ओपन टीम चैंपियनशिप 2024 में कमाल कर दिया है। उन्होंने इस बार भी मेडल जीतकर बिहार के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर दिया। इनमें दो रजत पदक व एक कांस्य पदक शामिल है। उनकी सफलता की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

By Braj Mohan Mishra Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 09:44 PM (IST)
Hero Image
मधुबनी के लाल ने क्रोएशियाई ओपन टीम चैंपियनशिप में किया कमाल (जागरण)

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani News: 5वीं क्रोएशियाई ओपन टीम चैंपियनशिप 2024 में मधुबनी के अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक शम्स आलम ने तीन पदक अपने नाम किया है। जिसमें दो रजत पदक व एक कांस्य पदक शामिल है।

शम्स आलम ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रजत पदक तथा 50 मीटर बटरफ्लाई कांस्य पदक हासिल किया है।

बता दें कि 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में इस साल शम्स आलम ने अपने पिछले रेकार्ड चार मिनट 35 सेकंड 18 माइक्रो सेकंड को पीछे छोड़ते हुए इस बार चार मिनट 30 सेकंड 18 माइक्रो सेकंड में नया राष्ट्रीय रेकार्ड बनाया है। इसकी पुष्टि दूरभाष पर शम्स आलम ने की है। बता दें कि चैम्पियनशिप का आयोजन 5 से 7 जुलाई तक जाग्रेब, क्रोएशिया में आयोजित की गई।

एशियाई पैरा गेम्स में शामिल हो चुके शम्स

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रथौस गांव के मो. नसीर के पुत्र शम्स आलम चीन के हांगझोऊ में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 में शामिल हो चुके है।

वही, पैरा आलंपिक कमेटी आफ इंडिया के तत्वावधान में पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश द्वारा 29-31 मार्च तक ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल परिसर मेें आयोजित राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में शम्स आलम ने 200 व्यक्तिगत मेडली एसएम5 में नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के साथ एक स्वर्ण पदक, 100 मीटर बटरफ्लाई एस5 में एक रजत पदक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस5 में एक कांस्य पदक हासिल कर चुके है।

इससे पूर्व 26 से 28 जनवरी तक आइसलैंड के लाउगार्डल्सलॉग में आयोजित रेक्जाविक इंटरनेशनल गेम्स 2024 में शम्स आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक हासिल किया था।

शम्स ने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली में स्वर्ण पदक के साथ नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। वहीं, 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया था।

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के दो नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होने वाला है विवाह

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें