Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET UG 2024 Topper List: नीट यूजी 2024 की टॉपर लिस्ट जारी, मधुबनी के अवतार ने लहराया परचम; देखें पूरी सूची

एनटीए ने टॉप 100 छात्रों की सूची जारी की है। इनमें आयुष कुमार को 73वीं रैंक रावल जयंत सिंह को 89वीं रैंक मिली है। पटना के केशव सौरव समदर्शी को आल इंडिया में 98वीं रैंक मिली है। उन्हें 720 में 715 अंक मिले हैं। पटना के ही मयंक कुमार को भी 715 अंक प्राप्त हुए हैं लेकिन इनका आल इंडिया रैंक (एआइआर) 286 है।

By Braj Mohan Mishra Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
नीट यूजी 2024 की टॉपर लिस्ट जारी, मधुबनी के अवतार ने लहराया परचम

जागरण संवाददाता, पटना/नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में 14 लड़कियों समेत 67 अभ्यर्थियों ने टॉप कर पहली रैंक साझा की है।

इनमें मधुबनी के अंधराठाढ़ी के अंधरा गांव का तथागत अवतार भी शामिल है। टॉप करने वाले अभ्यर्थियों ने 99.9971 प्रतिशत अंक हासिल किए। टॉपरों में सर्वाधिक 11 राजस्थान से हैं। इनमें बिहार के चार छात्र मजीन मंसूर, तथागत अवतार (मधुबनी), ऋतिक राज व अभिनव किशन शामिल हैं।

एनटीए ने टॉप 100 छात्रों की सूची जारी की है। इनमें आयुष कुमार को 73वीं रैंक, रावल जयंत सिंह को 89वीं रैंक मिली है। पटना के केशव सौरव समदर्शी को आल इंडिया में 98वीं रैंक मिली है। उन्हें 720 में 715 अंक मिले हैं। पटना के ही मयंक कुमार को भी 715 अंक प्राप्त हुए हैं, लेकिन इनका आल इंडिया रैंक (एआइआर) 286 है।

वहीं, जहानाबाद के गौरव कुमार को 710 अंक (491 एआइआर) प्राप्त हुआ। बिहारशरीफ के शुभम को भी 710 अंक (510 एआइआर) प्राप्त हुआ है। मधुबनी के शिवनंदन कुमार और पटना के रितुराज को 710 अंक प्राप्त हुए हैं। 710 अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 613वीं रैंक प्राप्त हुई है।

इस बार कटऑफ काफी उपर चला गया है। 640 अंक प्राप्त करने वालों को 32 हजार रैंक प्राप्त हुई है। राज्य के छात्र मृणाल माधव को 705 रैंक मिला है। इनका आल इंडिया रैंक (एआइआर) 1638 है। परिणाम 14 जून को जारी होना था, लेकिन 10 दिन पहले ही इसे जारी कर दिया गया।

7,69,222 लड़कियां और 5,47,036 लड़के नीट पास

इस वर्ष 13,16,268 लाख सफल रहे। इनमें 5,47,036 छात्र एवं 7,69,222 छात्राएं हैं। 10 थर्ड जेंडर हैं। पूनम कुमारी के 705 अंक (एआइआर 848) हैं। आराध्या राज को 705 अंक (ऑल इंडिया रैंक 1364) मिला है। पल्लवी कुमारी को 701 अंक (1184 एआइआर) प्राप्त हुआ है।

मानवी आर्या को 701 अंक (1606 एआइआर) मिला है। आदिती को 701 अंक (1601 एआइआर) मिला है। आदित्य खंडेलिया को 700 अंक (2114 एआइआर) मिला है।

ये भी पढ़ें- NEET UG में सफल 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर, इन क्षेत्रों में बन सकते हैं स्पेशलिस्ट डॉक्टर

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 Female Toppers: इन छात्राओं ने हासिल की नीट यूजी में AIR 1, 4-4 राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र से