Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मधुबनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन विभाग चलाएगा इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें

Madhubani News मंत्री शीला मंडल ने कहा- परिवहन विभाग पेट्रोल और डीजल से चलने वाली बसों को खरीदना बंद कर दिया है। परिवहन मंत्री ने मधुबनी के पिरही पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रही थीं।

By Jagran NewsEdited By: Dharmendra Kumar SinghUpdated: Sun, 23 Oct 2022 09:05 PM (IST)
Hero Image
मधुबनी जिले में कार्यक्रम के दौरान मंत्री व अन्य। फोटो-जागरण

बाबूबरही ( मधुबनी), जासं। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जल -जीवन- हरियाली अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण से मुक्ति है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने भी पेट्रोल व डीजल से चलने वाली बसों को खरीदना बंद कर दिया है। विभाग अब इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसें सड़कों पर उतारेगा।

नालंदा, पटना, बांका, मुजफ्फरपुर तक इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसें चलने लगी हैं। जल्द ही मधुबनी व सीमावर्ती इलाकों में भी परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाएगा। परिवहन मंत्री ने पिरही पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि यहां आरटीपीएस काउंटर खुलने से आमलोगों को सहूलियत होगी। वह जनाकांक्षा पर खरा उतरने का भरसक प्रयत्न कर रहीं हैं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार अनिल और संचालन राजदेव सिंह ने किया। मौके पर स्थानीय मुखिया भोगेंद्र साहु, जिला परिषद सदस्य जय किशोर यादव, सुनील मंडल, रामवृक्ष यादव आदि उपस्थित थे। मंत्री को स्थानीय मुखिया भोगेन्द्र साहु ने पाग, शाल व फूलमाला से सम्मानित किया।

विष्णु महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन

खजौली। प्रखंड के स्थानीय मनियरवा गांव स्थित मानेश्वर शंकर बजरंग बली मंदिर परिसर में अगले वर्ष 22 मार्च से प्रारंभ होने वाले नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को भूमि पूजन व ध्वजा स्थापित किया गया। इस अवसर स्थानीय मनियरवा सहित आसपास के अन्य गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जुटे थे। कीर्तन मंडलियों द्वारा भक्तिपूर्ण भजन गाए जा रहे थे।

पंडित राम नरेश शास्त्री व निर्मल बाबा के सहयोग से बजरंग बली मंदिर के पूजारी देवचन्द्र सिंह उर्फ अमीन साहब के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजा स्थापना किया गया। इस अवसर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह का कहना था की अगले वर्ष 22 मार्च से यहां बाबा राम लखन दास जी के सानिध्य में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। इसी को ले आज भूमि पूजन व ध्वजा स्थापन किया गया है। मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव चंद्रमोहन सिंह उर्फ पप्पू, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सुमन, शिव कुमार, उपेंद्र नारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, नारायण यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मोहन दास, रमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामसागर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें