Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

KK Pathak: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, इन 2 जिले में 35 से अधिक छात्र और शिक्षक बेहोश

बिहार समेत देश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेलिशियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में केके पाठक का स्कूल खोलने का आदेश शिक्षकों और छात्रों के लिए आफत बन चुका है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से छात्रों की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने की खबरें आ रही हैं।

By Rajnish Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 29 May 2024 03:17 PM (IST)
Hero Image
छात्र ही नहीं, शिक्षक भी भीषण गर्मी में हो रहे बेहोश। (जागरण फोटो)

जागरण टीम, मुंगेर। मुंगेर समेत पूरे बिहार में सूरज कि किरणों से आग बरस रही है। उमस भरी गर्मी और हीट वेब की चपेट में आकर बच्चे परिंदे के समान बेहोश होकर जमीन पर गिर रहे हैं। तापमान 40 डिग्री के पार कर चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।

सुबह के चार बजे भी लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। ऐसे में सुबह आठ बजे से ही लोग गर्मी के आगे बेबश दिख रहे हैं। इसका सबसे अधिक खामियाजा विद्यालय जाने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देशानुसार, विद्यालय का संचालन सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे के बीच किया जा रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी की चपेट में आने से बच्चे तो बच्चे शिक्षक, सफाई कर्मी व रसोइया तक बेहोश हो रहे हैं।

बुधवार को जिले के आधे से अधिक प्रखंडों मुंगेर नगर निगम, जमालपुर, धरहरा, बरियारपुर, टेटिया बंबर आदि प्रखंडों के कई विद्यालयों से लगभग 30 बच्चे सहित शिक्षक, सफाई कर्मी आदि के बेहोश होने की सूचना प्राप्त हुई है। धरहरा प्रखंड के मध्य विद्यालय हेमजापुर में चार छात्रा और एक शिक्षक बेहोश होकर गिर पड़े। जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराना पड़ा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन दास, सहायक शिक्षक पवन कुमार व अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय की गुनगुन कुमारी, मेघा कुमारी, सुष्मिता कुमारी व अर्चना कुमारी सहित एक शिक्षक धीरेंद्र कुमार राम गर्मी के चलते बेहोश होकर स्कूल में गिर पड़े। धरहरा प्रखंड के ही कन्या मध्य विद्यालय अमारी में छह विद्यार्थी बेहोश हो गए।

इसी प्रकार जमालपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय फरदा के आठ विद्यार्थी तथा इसी परिसर में संचालित मध्य विद्यालय फरदा के पांच विद्यार्थी, बरियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय नया टोला गांधीपुर में तीन विद्यार्थी प्रिंस कुमा, ऋषभ कुमार व वर्षा कुमारी तथा मध्य विद्यालय बहादुरपुर की एक छात्रा सोनाक्षी कुमारी व सफाई कर्मी रिंकी कुमारी बेहोश हो गई।

इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र के बाल्मिकी राजनीति कन्या उच्च विद्यालय में छह छात्राएं गर्मी की चपेट में आकर बेहोश हो गई। इसी प्रकार नगर क्षेत्र के ही मकससपुर, अभ्यास मध्य विद्यालय व कुतलुपुर सहित टेटिया बंबर प्रखंड के फरसा विद्यालय में भी बच्चों के गर्मी से बेहोश होने की सूचना है।

विभागीय आदेश के सामने अधिकारी दिख रहे लाचार

शिक्षा विभाग के अधिकारी विभागीय स्तर से विद्यालय संचालन को लेकर जारी आदेश के कारण खुद को बेबस पा रहे हैं। बताते चलें कि विभागीय निर्देशानुसार, सभी विद्यालयों का संचालन सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक करना है। शिक्षक डेढ़ बजे तक विद्यालय में रहेंगे। इसके कारण बच्चों को सुबह भूखे पेट ही विद्यालय जाना पड़ रहा है।

इधर भीषण गर्मी की चपेट में आने से बच्चे बेहोश हो रहे हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी अपने स्तर से कुछ भी निर्देश जारी करने से कतरा रहे हैं। इसके कारण संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों का कोपभाजन बनना पड़ रहा है।

31 मई के बाद मिलेगी गर्मी से राहत मिलने की संभावना

जिला कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के अनुसार 30 मई तक मुंगेर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास पाया गया। आलम यह है कि भीषण गर्मी के चलते मजदूर अपने काम पर जाने से परहेज कर रहे हैं।

सड़कों पर गाड़ियां काफी काम चल रही है। यह गर्मी स्कूली बच्चों के जीवन के लिए घातक साबित हो रही है। बढ़ रहे तापमान के बीच पूरबा हवा आग में घी डालने का काम कर रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर मुकेश कुमार ने बताया कि एक जून से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इस दिन 15 एमएम तक वर्षा हो सकती है। इससे कुछ हद तक गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

डीएम से स्कूल बंद करने की मांग

इधर भीषण गर्मी से परेशान बच्चों के अभिभावकों में गहरी चिंता देखी जा रही है। कुछ अभिभावक इस मासूम बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं। जिले के अभिभावकों में उमेश मंडल, रमेश प्रसाद सिंह, प्रकाश महतो, सुनील चौधरी सहित कई अभिभावकों ने डीएम से विद्यालय बंद करने की मांग की है।

खगड़िया में आधा दर्जन छात्रों की बिगड़ी तबीयत

भीषण गर्मी से दो विद्यालयों के आधा दर्जन विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी। बुधवार को भीषण गर्मी में अगुवानी पंचायत के मध्य विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग में चार विद्यार्थी की तबीयत  बिगड़ गई।जबकि इसी पंचायत के मध्य विद्यालय अगुवानी एक में दो विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: KK Pathak जी! स्कूलों में बच्चे झेल रहे भीषण गर्मी की मार, अब इस जिले में भी छात्राएं हुईं बेहोश

Heat Wave : गर्मी से एक ही स्कूल के दो दर्जन बच्चे बेहोश, लोगों का फूटा गुस्सा; KK Pathak के खिलाफ खोला मोर्चा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें