Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील करने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने किया आंदोलन का एलान

मुंगेर । जमालपुर रेल कारखाना संघर्ष मोर्चा में शामिल विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की

By JagranEdited By: Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:14 PM (IST)
Hero Image
डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील करने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने किया आंदोलन का एलान

मुंगेर । जमालपुर रेल कारखाना संघर्ष मोर्चा में शामिल विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की बैठक रविवार को जुबली वेल चौक स्थित मोर्चा के सह संयोजक कन्हैया सिंह के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की। बैठक में डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शॉप में तब्दील करने, रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना, रेल निजीकरण के सवाल पर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सपा, राजद, सीपीआइ, लोजपा, एनसीपी, रालोसपा सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सपा जिलाध्यक्ष सह संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथ में सौंपने पर तुली है। जिसका सबसे ज्यादा असर रेलवे पर हुआ है। रेल का निजीकरण शुरू कर केंद्र सरकार ने देश में एक काले अध्याय की शुरुआत की है। केंद्र सरकार और स्थानीय रेल अधिकारी जमालपुर डीजल शेड और शॉप को समाप्त कर स्थानीय लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। लोजपा के जिला महासचिव कृष्णानंद राहुल, राजद नेता सुबोध तांती ने कहा कि विकास के झूठे सब्जबाग दिखाने वाले स्थानीय मंत्री विधायक के कारण आज जमालपुर कारखाना बदहाली की ओर अग्रसर है। एक-एक कर यहां रेल से जुड़ी कई इकाई बंद हो रही है। इन सवालों पर मोर्चा अब सड़क पर उतरेगी। वहीं, रालोसपा के प्रदेश सचिव रविकांत झा, सीपीआइ के सहायक सचिव संजीवन सिंह, एनसीपी के प्रवक्ता मु. नौशाद उस्मानी ने कहा कि जमालपुर के लोगों के लिए चुनाव से भी बड़ा मुद्दा डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील कराना और कारखाना को बचाना है। इसको लेकर मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। सर्वसम्मति से आठ सितंबर को प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया। वहीं, 14 सितंबर को मोर्चा कार्यकर्ता रेलवे गेट नंबर तीन पर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। इसके बाद शहर में घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत शहर में यातायात व्यवस्था को ठप किया जाएगा। बैठक में मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, पूर्व वार्ड पार्षद अमरशक्ति, सपा प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव, कुमार प्रभाकर, सत्यजीत पासवान, आशीष कुमार, दिनेश साहू, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें