Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Munger News: 24 घंटे में इंजीनियर को गोली मारने वाला बिट्टू गिरफ्तार, दूसरे साथी का नाम भी पुलिस को बताया; ऐसे पकड़ में आया आरोपी

बिहार के मुंगेर जिले में इंजीनियर को गोली मारने वाले बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महज 24 घंटे में उसकी गिरफ्तारी हुई है। इसकी गिरफ्तारी से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े श्रमिकों और पदाधिकारियों ने राहत की श्वांस ली है। पूछताछ में बिट्टू ने घटना के वक्त मौजूद रहे दूसरे साथी के नाम का खुलासा किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बिट्टू को जेल भेज दिया।

By Rajnish KumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 10 Dec 2023 11:21 AM (IST)
Hero Image
पुलिस गिरफ्त में सौरभ कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह। सौजन्य : पुलिस

जागरण संवाददाता, मुंगेर। बिहार के मुंगेर में कासिम बाजार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में लगे यूपी के इंजीनियर विपिन कुमार सिंह को गोली मार कर घायल करने वाले नामजद आरोपित सौरभ कुमार सिंह उर्फ बिट्टू कुमार सिंह को शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े श्रमिकों और पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

पूछताछ में बिट्टू ने घटना के वक्त मौजूद रहे दूसरे साथी के नाम का खुलासा किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बिट्टू को जेल भेज दिया। इंजीनियर पूरी तरह से स्वस्थ्य है। मुंगेर पुलिस ने इंजीनियर को गोली मारने की घटना को काफी गंभीरता से लिया।

इस मामले में शामिल नामजद आरोपित सौरभ कुमार सिंह उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए घटना के बाद से ही कासिम बाजार की पुलिस बिंदवारा सहित कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कासिम बाजार थाना की पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए थे। पुलिस की टीम गिरफ्तारी की दिशा में काम कर रही थी। इस बीच शनिवार की रात आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस ने की।

पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए कासिम बाजार पुलिस टीम की प्रशंसा की है। एसपी ने जख्मी इंजीनियर के फर्द बयान पर पुलिस ने सौरभ उर्फ बिट्टू सहित एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।

मामले में फरार दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी भी जल्द होगी, पुलिस इस दिशा में काम कर रही है। एसपी ने बताया कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

घटना का पूरा प्रकरण

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम देख रहे इंजीनियर विपिन कुमार सिंह को बदमाशों ने शुक्रवार की रात बिंदवारा मोड़ के पास गोली मार दी थी। इंजीनियर पर बदमाशों ने दो गोलियां चलाई, एक गोली उनके दायां पैर में लगी है।

कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने इंजीनियर को घायलावस्था में सफियाबाद स्थित इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. हर्षवर्धन की टीम ने आपरेशन कर इंजीनियर के पैर से गोली निकाली। इंजीनियर के बयान पर बिंदवारा के बिट्टू कुमार और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी। घायल इंजीनियर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र, पोस्ट मेउली, गांव खुटाहा के रहने वाले हैं। वह मुंगेर में ईएमएस कंपनी में एक साल से काम कर रहे हैं।

पहले भी जेल की हवा खा चुका है बिट्टू

कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित बिंदवारा निवासी सौरभ कुमार सिंह उर्फ बिट्टू पहले भी जेल की हवा खा चुका है। कासिम बाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है, इसी मामले में वह जेल गया था।

कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही थी। शनिवार की रात पुलिस को सफलता मिली और 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- शिक्षा माफिया बच्चा राय के घर 'नोटों का पहाड़', गिनती करते-करते हांफी मशीन, पुलिस को मिले अहम सुराग

यह भी पढ़ें- 'मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़', सुशील मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर