Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंगेर में वन विभाग की टीम पर हमला, जब्त अवैध लकड़ी को लूट ले गए माफिया, 2 वनकर्मी की हालत गंभीर

मुंगेर में शनिवार को लकड़ी माफिया ने पुलिस के नाक के नीचे से वनकर्मियों पर हमला कर जब्त अवैध लकड़ी को लूट लिया। इस हमले में दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तस्करों ने नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया जिसमें वहीं वन विभाग का वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Sun, 17 Sep 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
मुंगेर में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग पर किया हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र,धरहरा (मुंगेर): जिले में लकड़ी तस्करों ने शनिवार को वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो वनकर्मी घायल हो गए। नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर लकड़ी माफियाओं ने वन कर्मियों को शिकार बनाया और जब्त अवैध लकड़ी लूट कर फरार हो गए। हमले में वन विभाग की गाड़ी भी बुरी क्षतिग्रस्त हो गई।

वनकर्मियों ने बताया कि एएसपी अभियान कुणाल ने नक्सल प्रभावित करैली पहाड़ी क्षेत्र से एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। ट्रैक्टर पर अवैध पत्थर लदे हुए थे, जिसे वन विभाग को सुपुर्द करने के लिए लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष ने वनकर्मियों को बुलाया था।

फोरेस्टर रवि कुमार के नेतृत्व में छह लोगों की टीम ट्रैक्टर को लड़ैयाटांड़ थाना से लेने जा रही थी। इसी दौरान उन्हें लड़ैयाटांड थाना मोड़ के पास दो टमटम पर लदे अवैध लकड़ी दिखी, जिसकी कुछ लोग तस्करी कर रहे थे। वनकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और अपने साथ थाने ले जाने लगे।

(हमले में क्षतिग्रस्त वन विभाग का वाहन)

वन विभाग की गाड़ी पर पत्थरबाजी

इसी बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने वनकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में केयर टेकर रामपुकार यादव और वाहन चालक प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी पर भी पत्थरबाजी की। इस हमले वन विभाग की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मौका देखकर तस्कर टमटम लेकर मौके से फरार हो गए।

घायल वनकर्मी मुंगेर रेफर

माहौल बिगड़ता देखकर अवैध पत्थर वाहन के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर एएसपी अभियान कुणाल कुमार अपने साथ थाने ले गए। वहीं, घायल वनकर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः Bihar crime: जहानाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, कमरे में शव बंद कर हुए फरार; तीन गिरफ्तार

हालात गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया। फिलहाल लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः चाचा और फूफा ने लाठी से पीट-पीटकर ले ली छात्र की जान; बच्चों के बीच मामूली बात पर हुआ था विवाद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें