Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धरहरा में धारदार हथियार से 8 साल के मासूम की हत्या, चेहरे पर थे जख्म के कई निशान; दो लोगों हिरासत में लिया

बिहार के मुंगेर जिले में धरहरा के लडैयाटांड थाना क्षेत्र के खराट गांव में एक अधूरे मकान से एक बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान रोबिन सदा के रूप में हुई है। बच्चे की उम्र आठ साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है।

By Rajnish Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:51 PM (IST)
Hero Image
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़। फोटो- जागरण

संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड स्थित लडैयाटांड थाना क्षेत्र के महगामा पंचायत स्थित खराट गांव के अर्धनिर्मित मकान से पुलिस ने शनिवार को एक बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के शरीर से लेकर चेहरे में कई जख्म के निशान थे।

बच्चे की पहचान खराट गांव निवासी स्व. संजय सादा के पुत्र रोबिन सदा (08) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार भी पहुंचे। जांच टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है।

परिवार वालों ने बताया कि रोबिन 23 अगस्त की शाम से लापता था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। बहन सपना कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों ने उसके भाई को गांव के ही एक किशोर गणेश कुमार के साथ देखने की बात कही गई थी।

स्वजन ने संभावना जताई है कि उसके बेटे की हत्या भूमि विवाद में कर दी गई है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने किशोर गणेश कुमार की पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को ग्रामीणो के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया।

घटना की सूचन पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम कई साक्ष्य एकत्र कर ले गई। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि इस मामले में दो को हिरासत में लिया गया है।

अर्धनिर्मित मकान में मिला शव

पुलिस ने बच्चे का शव खराट गांव के मनोज सदा के अर्धनिर्मित घर से बरामद हुआ। यह मकान कई वर्षों से अर्धनिर्मित स्थिति में है। घर से जलावन लेने गए ग्रामीण की नजर बालक के शव पर पड़ी।

इसके बाद शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पंचायत के स्वच्छा ग्रही ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बालक रोबिन सदा की हत्या मामले में एक विशेष टीम गठित की गई है। भूमि विवाद सहित अन्य एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।-राजेश कुमार, एसडीपीओ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर