डीजल शॉप बंदी के मुद्दे पर कारखाना प्रशासन कर रहा है गुमराह
मुंगेर । कारखाना के डीजल शॉप बंदी के सवाल पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा की
मुंगेर । कारखाना के डीजल शॉप बंदी के सवाल पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा की आपातकालीन बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार एवं केंद्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने यूनियन नेताओं एवं रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि डीजल शॉप बंदी मामले में कारखाना प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। कारखाना प्रशासन अविलंब शॉप में वर्क लोड बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई नहीं करती है, तो यूनियन सरकार के साथ कारखाना प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा खोलेगी। शाखा सचिव मनोज कुमार ने कहा कि डीजल लोको कार्य प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। जिस कारण डीजल शॉप एवं उससे संबंधित डीपीएस एवं टीएमएस शॉप का कार्य प्रभावित हो गया है। स्थानीय कारखाना प्रशासन अपने अड़ियल रवैये के कारण वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा के लिए अब तक यूनियन के साथ बैठक नहीं कर रही है। कारखाना प्रशासन अपनी योजना के अनुसार रेल कर्मियों को विभिन्न शॉपों में स्थानांतरित कर रही है। जिससे रेल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। यूनियन इस नीति का विरोध करती है। यूनियन लगातार प्रशासन से वर्क लोड बढ़ाने के सवाल पर पत्राचार कर रही है। इसके बावजूद कारखाना प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देकर कारखाने के कार्य को ठेकेदारी प्रथा से करवा रही है। जो मजदूर विरोधी नीति का परिचायक है। इसलिए मेंस यूनियन शहर के सभी बुद्धिजीवियों, छात्र, नौजवान, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि कारखाने के अस्तित्व बचाने को लेकर सरकार प्रशासन पर दबाव बनाएं। बैठक में वीरेंद्र प्रसाद यादव, ओम प्रकाश साव, मु. बहाउद्दीन, रिजवान आलम, टुनटुन ठाकुर, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार यादव, विपिन सिंह, ज्योतिष कुमार, संजय कुमार ओझा, शैलेश कुमार, केएन विश्वास, दीपक कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार, अभिषेक, गोपाल आदि मौजूद थे।