Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

साले की रिहाई के लिए नहीं की पैरवी, बौखलाए बदमाशों ने RJD के प्रदेश महासचिव पर ताबड़तोड़ चलाई गोली; दो नामजद

राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गोलियां बरसाने की बात सामने आई है। उन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह घटना साले की रिहाई के लिए पैरवी नहीं करने पर हुई।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:55 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, मुंगेर। बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गोलियां चलाईं। एक गोली उनके सीने में लग गई। उन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

साले की रिहाई के लिए पैरवी नहीं करने पर घटना को अंजाम दिया गया। घायल के बयान पर दो लोगों को आरोपित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पंकज यादव सुबह सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में टहल रहे थे। पूर्व से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें खदेड़कर गोलियां मारी। इस क्रम में एक गोली बायीं तरफ सीने में लगी है।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एसडीपीओ राजेश कुमार ने जांच की। पुलिस ने दो खोखे बरामद किए गए हैं।

जान मारने की नीयत से चलाई गई गोली

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घायल पकंज यादव के बयान पर अभिषेक कुमार उर्फ मिट्ठू कुमार और नमन कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। पंकज ने बताया कि उनके गांव के मिट्ठू यादव का साला सावन कुमार मारपीट के मामले में जेल में बंद है।

सावन कुमार ने भुनेश्वर मंडल की जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया था। भुनेश्वर मंडन ने कुछ माह पूर्व इन्हें वापस ले लिया था। एक माह पहले भुनेश्वर मंडल के पुत्र सरोज मंडल के साथ सावन कुमार व मिट्ठू कुमार ने मारपीट की था। इस मामले में दोनों को नामजद किया गया।

पुलिस ने सावन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिट्ठू यादव सावन को जेल से निकलवाने के लिए उन्हें पैरवी करने को कह रहा था। मना करने पर उसने जान मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Sand Mining: देर रात बालू घाट पर पुलिस का छापा, अवैध खनन को लेकर दूसरे दिन 17 गिरफ्तार; 2 नावें जब्त

जिनके पास Smart Meter, उनका यहां भी काट दी गई बिजली; हुआ बवाल तो विद्युत विभाग ने निकाला गजब का उपाय

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें