Move to Jagran APP

रेल विवि और एम्स की स्थापना को लेकर संघर्ष मोर्चा ने चलाया अभियान

मुंगेर : रविवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा ने नौवागढ़ी में नरेश ¨सह यादव, श्रीकांत या

By JagranEdited By: Updated: Sun, 29 Apr 2018 08:47 PM (IST)
Hero Image
रेल विवि और एम्स की स्थापना को लेकर संघर्ष मोर्चा ने चलाया अभियान

मुंगेर : रविवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा ने नौवागढ़ी में नरेश ¨सह यादव, श्रीकांत यादव, शकील अहमद, अशोक चौधरी के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के तहत मुंगेर में मेडिकल कॉलेज, एम्स की स्थापना, रेल विश्वविद्यालय एवं कृषि कॉलेज की स्थापना के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके बाद एक निजी विद्यालय में सुनील भगत की अध्यक्षता में ग्रामीण एवं छात्रों के साथ बैठक आयोजित किया गया । बैठक में नरेश ¨सह यादव ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार नीतीश कुमार मुंगेर के विकास के प्रति भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां बिहार के पांच जिलों में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि तक आवंटित कर दी गई। वहीं मुंगेर प्रमंडल को मेडिकल कॉलेज से वंचित रखकर ना सिर्फ मुंगेर की जनता का अपमान किया। बल्कि छात्रों को मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई से वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। इधर, श्रीकांत ने कहा कि बिहार में दूसरा एम्स खोलने के केंद्र सरकार के निर्णय का अब तक पहल नहीं किया गया। इससे ऐसा लगता है कि राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी मुंगेर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंगेर में कृषि कॉलेज एवं जमालपुर रेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर राज्य सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। नरेश ¨सह यादव ने उपस्थित छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकार के लिए जोरदार आंदोलन की आवश्यकता है। वजीह अहमद आजाद ने कहा कि बिहार मे बेरोजगारी और अपराध चरम पर है। अपराधी के भय से लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। विकासचंद्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और बेहतर शिक्षा के अधिकार से वंचित करने वाली नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई। मौके पर अशर्फी यादव, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, जागेश्वर मंडल, प्रकाश यादव, जोगी यादव आदि शामिल थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।