Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वैगन घोटाले से उठेगा पर्दा, सीबीआइ के एसपी पहुंचे जमालपुर

संवाद सूत्र मुंगेर जमालपुर रेल कारखाना में हुए चर्चित वैगन घोटाला की जांच करने के लिए श्

By JagranEdited By: Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:13 AM (IST)
Hero Image
वैगन घोटाले से उठेगा पर्दा, सीबीआइ के एसपी पहुंचे जमालपुर

संवाद सूत्र, मुंगेर : जमालपुर रेल कारखाना में हुए चर्चित वैगन घोटाला की जांच करने के लिए शुक्रवार को सीबीआइ के एसपी अभिषेक शांडिल्य अधिकारियों के साथ जमालपुर पहुंचे। सीबीआइ की टीम के जमालपुर पहुंचते ही खलबली मच गई। सीबीआइ की टीम ने जहां कई लोगों से पूछताछ की। वहीं, कारखाना के समीप बने धोबी घाट भी गए। जहां मालगाड़ी के वैगन (रेल के डिब्बों) को रखा जाता था।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - -

कई बड़े अफसर भी लपेटे में

वैगन घोटाले की जांच शुरू होने के साथ ही यह तय हो गया कि अब इस मामले में कई लोगों पर सीबीआइ शिकंजा कसेगी। रेल अधिकारी से लेकर कई लपेटे में आ सकते हैं। सीबीआइ के एसपी अभिषेक शांडिल्य एवं सीआइबी के इंस्पेक्टर आशीष कुमार जमालपुर रेल कारखाना पहुंचे। सीबीआइ के अधिकारियों ने रेल अधिकारियों से घंटों पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल ईस्ट कॉलोनी स्थित धोबी घाट का भी निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला वर्ष 2013 से 2017 तक का है। एक सौ वैगन को साउथ यार्ड से धोबी घाट लाया गया था। जहां से इस वैगन का चक्का व अन्य पार्ट गायब हो गए थे। मामले को लेकर एमएस महारानी स्टील पटना और अज्ञात प्राइवेट व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि, सीबीआइ के एसपी अभिषेक शांडिल्य ने मीडिया से कोई भी जानकारी साझा करने से साफ इंकार कर दिया।