मॉडल स्टेशन पर एक घंटे रुकी रही ब्रह्मपुत्र मेल, यात्रियों ने किया हंगामा
- दानापुर डिवीजन में ब्लॉक लगने के कारण किया गया रिशेड्यूल संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंग
- दानापुर डिवीजन में ब्लॉक लगने के कारण किया गया रिशेड्यूल संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : दानापुर मंडल में लगे ब्लॉक के कारण भागलपुर जमालपुर किऊल रेलखंड होते हुए महानगर की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल मॉडल स्टेशन पर लगभग एक घंटा रुकी रही। जिसके कारण यात्रियों ने जमकर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
जानकारी हो कि डिब्रूगढ़ से अपने निर्धारित समय पर दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल मॉडल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सुबह 9:15 में पहुंची। लगभग एक घंटे ट्रेन रीशेड्यूल होने के कारण लगभग 10: 12 दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इधर प्लेटफॉर्म पर लगभग एक घंटे ब्रह्मपुत्र मेल रोकने से ट्रेन में बैठे यात्रियों ने जब हंगामा करना शुरू किया तो स्टेशन प्रबंधक ओंकार प्रसाद ने दानापुर मंडल मोबाइल पर बात की। पता चला कि किऊल मोकामा रेलखंड पर ब्लॉक लगाया गया है जिसके कारण ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया। स्टेशन प्रबंधक के समझाने के बाद यात्री शांत हुए। इसके अलावा लोकमान्य तिलक ट्रेन को भी रीशेड्यूल कर चलाई गई।