Move to Jagran APP

Lalan Singh Cabinet Minister: ललन सिंह को मंत्री बनाकर PM मोदी ने खेल दिया बड़ा दांव, 20 साल बाद हुआ कुछ ऐसा

ललन सिंह बिहार की राजनीति में लगभग 38 वर्षों से सक्रिय हैं। ललन सिंह का जन्म पटना में 24 जनवरी 1955 में हुआ। उनकी पढ़ाई भागलपुर विश्वविद्यालय से हुई। इन्होंने टीएनबी कॉलेज से कला स्नातक (आनर्स) की डिग्री प्राप्त की। ललन सिंह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव थे। 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले आंदोलनों में भाग लिया था।

By Rajnish Kumar Edited By: Rajat Mourya Published: Mon, 10 Jun 2024 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2024 02:52 PM (IST)
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के पीछे बैठे ललन सिंह।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Lalan Singh Cabinet Minister मुंगेर संसदीय क्षेत्र का तीसरी बार प्रतिनिधत्व कर रहे राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को एनडीए-3 की सरकार में जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है। ललन सिंह को मंत्री बनाकर सवर्ण समाज को एक मैसेज भी प्रधानमंत्री ने दिया है।

मुंगेर संसदीय क्षेत्र को केंद्रीय मंत्रिमंडल में 20 वर्ष बाद जगह मिली है। इससे पूर्व पिछली बार 2004 में यूपीए की सरकार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने जयप्रकाश नारायण यादव को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। उससे पूर्व डीपी यादव भी केंद्र में मंत्री बने थे।

38 सालों से बिहार की राजनीति में एक्टिव हैं ललन सिंह

ललन सिंह बिहार की राजनीति में लगभग 38 वर्षों से सक्रिय हैं। ललन सिंह का जन्म पटना में 24 जनवरी, 1955 में हुआ। उनकी पढ़ाई भागलपुर विश्वविद्यालय से हुई। इन्होंने टीएनबी कॉलेज से कला स्नातक (आनर्स) की डिग्री प्राप्त की। ललन सिंह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव थे। 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले आंदोलनों में भाग लिया था।

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह। फोटो- जागरण

बिहार के मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) के साथ इनका जेपी आंदोलन के समय से ही रिश्ता है। समता पार्टी के बाद ये जदयू से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री के बेहद खास माने जाने वाले ललन सिंह पार्टी का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनके कार्यकाल में जदयू ने दूसरे राज्यों में हुए चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

एक बार ललन को मिली हार

1952 से 2019 तक मुंगेर लोकसभा क्षेत्र (Munger Lok Sabha Seat) में 17 बार संसदीय चुनाव हुए हैं। इनमें से तीन-तीन बार बनारसी प्रसाद सिंह, डीपी यादव और ब्रह्मानंद मंडल को जनता ने दिल्ली भेजा है। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी तीन बार चुनाव नहीं जीत सके हैं। तीन बार में एक बार 2014 में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

2019 के लोकसभा चुनाव में ललन को जीत मिली थी। 2024 के चुनाव में यह फिर से एनएडी के घटक दल जदयू से ये मैदान में थे। इनका मुकाबला महागठबंधन से अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता से था। पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर, जमुई व लखीसराय जिले का सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र शामिल था।

नए परिसीमन में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर जिले के मुंगेर व जमालपुर, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा व लखीसराय तथा पटना जिले के मोकामा व बाढ़ को शामिल किया गया। अब चुनाव परिणाम इस बार भी एनडीए के पक्ष में आया। ऐसे में ललन सिंह चौथे ऐसे सांसद हैं जिन्होंने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीत दर्ज की है।

ललन सिंह का राजनीतिक सफर (Lalan Singh Political Career)

  • 1974 में ललन सिंह टीएमबीयू छात्र संघ महासचिव रहते हुए जेपी आंदोलन में कूदे
  • 2000 से 2003 तक राज्यसभा सदस्य रहे
  • 2004 में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए
  • 2009 में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए
  • 2010 में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने
  • 2014 से 2019 तक बिहार सरकार में मंत्री बने रहे
  • 2019 में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र दूसरी बार सांसद बने
  • 31 जुलाई 2021 से 29 दिसंबर 2023 तक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • 2024 में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार का छोटा मगर गहरा संदेश, शपथ लेते ही PM Modi से काफी कुछ कह दिया

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार, अब 2025 की तैयारी में जुटा राजद; लालू के जन्मदिन के बाद...


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.