Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अस्तित्व तलाश रहा एशिया का पहला रेल कारखाना : संघर्ष मोर्चा

संवाद सहयोगी जमालपुर (मुंगेर) जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा रेलवे विवि क

By JagranEdited By: Updated: Sun, 30 Jan 2022 08:14 PM (IST)
Hero Image
अस्तित्व तलाश रहा एशिया का पहला रेल कारखाना : संघर्ष मोर्चा

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा, रेलवे विवि की स्थापना, स्टेशन का वाई लेग तक विस्तार, रेलवे अस्पताल को एम्स का दर्जा, डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील, कारखाना में मेन पावर बढ़ाने सहित रेल से जुड़े सवालों को लेकर वर्षो से संघर्ष कर रहे हैं जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की बैठक जुबली में मोर्चा के सह-संयोजक कन्हैया सिंह के आवास पर हुई। माले के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कारखाना के विकास, भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम, तबादला व आउटसोर्स जैसे बिदुओं पर विचार रखा गया। इन्होंने कहा कि रेल कारखाना के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगा है, इसके लिए निश्चित रूप से बड़ी लड़ाई की जरूरत है। सीपीआइ के जिला सचिव दिलीप कुमार व बसपा के जिलाध्यक्ष कपिलदेव दास ने कहा कि कारखाना के खिलाफ चल रहे षडयंत्र को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। संचालन करते हुए जदयू के वरीय नेता सह मोर्चा के संयोजक कन्हैया सिंह ने कहा कि संघर्ष के बाद जमालपुर कारखाना को इलेक्ट्रिक का कार्यभार मिला। पूर्व रेलवे के जीएम और सीडब्ल्यूएम ने मेमो शेड को लिलुआ शिफ्ट कर लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जाप जिलाध्यक्ष पप्पी कुमार उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, लोजपा के जिला महासचिव कृष्णानंद राउत, एनसीपी के प्रवक्ता नौशाद उस्मानी ने भी कहा कि जमालपुर में लूट-खसोट चल रहा है। मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि जमालपुर कारखाना में वर्तमान में वर्क लोड की कमी नहीं है, लेकिन मेन पावर का अभाव है। वैगन, पीओएच हो या फिर जमालपुर जैक का निर्माण ठेकेदारों के मजदूर से कराया जा रहा है। जमालपुर कारखाना की साख गिर रही है। हजारों प्रशिक्षित अप्रेंटिस ज्वाइनिग के लिए वाट जोह रहे हैं। रेलवे आउटसोर्स मजदूर की जगह प्रशिक्षित अप्रेंटिस से काम ले रही है। आठ फरवरी को रेल से जुड़े विकास के सवाल को लेकर मोर्चा के नेता 10 किमी की पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगा। बैठक में सपा महासचिव मिथलेश यादव, सचिव नकुल यादव, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति दिलीप कुमार, एनसीपी से मु. पप्पू रवीश यादव, वाकिफ हुसैन,मु.सफिक सहित कई थे।