Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News : ब्लैकबोर्ड पर सवाल समझना चाह रहे थे छात्र, गुस्साए शिक्षक ने जमकर पीटा; ग्रामीणों ने काटा बवाल

बिहार के जमुई में मध्य विद्यालय सादपुर में प्रधानाध्यापिका ने एक शिक्षक के साथ मिलकर एक दर्जन छात्रों की शनिवार को पिटाई कर दी। छात्रों का कहना है कि उन्होंने प्रधानाध्यापिका से ब्लैक बोर्ड पर लिखकर समझाने का अनुरोध किया था। इतना ही नहीं पिटाई करने के बाद छात्रों को मुर्गा भी बना दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

By Rajnish Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 07 Jan 2024 01:06 AM (IST)
Hero Image
ब्लैक बोर्ड पर समझना चाह रहे थे छात्र, शिक्षकों ने पीट दिया। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। मध्य विद्यालय, सादपुर में प्रधानाध्यापिका ने एक शिक्षक के साथ मिलकर एक दर्जन छात्रों की शनिवार को पिटाई कर दी। छात्रों का कहना है कि उन्होंने प्रधानाध्यापिका से ब्लैक बोर्ड पर लिखकर समझाने का अनुरोध किया था। इतना ही नहीं, पिटाई करने के बाद छात्रों को मुर्गा भी बना दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

पीड़ित छात्रों व ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में दिनचर्या के अनुसार पढ़ाई नहीं होती है और मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है। शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल फोन देखने में लगे रहते हैं।

छात्रों ने बताई आपबीती

छात्रों ने बताया कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। छात्रा अंजली कुमारी, सृष्टि कुमारी, शबनम, आरती, अनीशा आदि ने बताया कि उन लोगों ने प्रधानाध्यापिका अंजना ठाकुर व शिक्षक रामबरन कुमार को सिर्फ इतना कहा कि केवल बोलकर नहीं, ब्लैकबोर्ड पर लिखकर समझाएं। बच्चों की इतनी सी बात पर दोनों शिक्षक आक्रोशित हो गए। छात्रों को पीटने के बाद मुर्गा भी बनने को कह दिया गया।

क्या बोली प्रध्यापिका ?

इधर, इस मामले में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि छात्र-छात्राएं कक्षा में उपद्रव कर रहे थे। इस कारण पिटाई करने के बाद छात्रों को मुर्गा बनाया गया। छात्रों ने विद्यालय के कुछ सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

क्या बोले अधिकारी ?

शिक्षक विद्यार्थियों को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचा सकते। मामले की जांच कर दोषी प्रधानाध्यापिका व शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।- दिनेश कुमार जायसवाल, बीईओ।

यह भी पढ़ें: स्टेट डेस्क : Lok Sabha Election 2024 इन सीटों पर INDIA गठबंधन रार होना तय! भाजपा के लिए आसान नहीं होगा सियासी गणित बैठाना

'नीतीश जी सलटा दिए गए हैं...' रालोजद दिग्गज नेता ने बताया बिहार CM का सियासी भविष्य, Lalu-Nitish के वोटरों की चाहत भी बताई

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें