Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Crime News : पांच दिन पहले की थी छिनतई, अब बना रहे थे डकैती का प्लान; पुलिस ने 3 को धर दबोचा

Munger News मुंगेर में बदमाशों का मन लगातार बढ़ रहा है। पांच दिन पहले बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। अब वह डकैती करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

By Sanjeev Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 29 Apr 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
गिरफ्तार बदमाश के बारे में जानकारी देते थानाध्यक्ष। फोटो- जागरण

संवाद सहयोगी, बरियारपुर (मुंगेर)। बरियारपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश को कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सभी बदमाश विजयनगर के समीप ईंट-भट्ठा पर जुटे थे।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विजयनगर के समीप ईंट-भट्ठा पर रविवार की देर रात कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस की पूरी टीम पहुंची।

इस बीच ईंट-भट्ठा के समीप से बासुकी मंडल के पुत्र बादल कुमार उर्फ कल्लू, अशोक मंडल के पुत्र मिट्ठू कुमार व बटेश्वर मंडल के पुत्र छोटू कुमार उर्फ अमर कुमार को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में कल्लू के पाकेट से एक कारतूस बरामद किया गया व मिट्ठू के कमर से एक कट्टा मिला।

एनएच से गुजरने बाले वाहन चालकों से मारपीट

सभी बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। बदमाशों ने कबूल किया कि 24 अप्रैल की रात में भी पांच लोगों ने मिलकर विजयनगर चौक के समीप एनएच से गुजरने बाले वाहन चालकों से मारपीट व छिनतई की थी।

घटना की सूचना किसी वाहन चालक ने नहीं दी। पुलिस ने केस दर्ज सभी को जेल भेज दिया। छापेमारी टीम में दरोगा रविंद्र कुमार के साथ बड़ी संख्या में जवान थे।

यह भी पढ़ें-

Lalu Yadav का 'जादू' पड़ा फीका, अपने ही घर में लगातार बढ़ रही टेंशन! इन 5 सीटों पर सबकी नजर

फिर चला KK Pathak के विभाग का डंडा! पटना के कई शिक्षकों का कटा वेतन, दे दी ये चेतावनी