Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vivah Muhurat 2024: आने वाले महीनों में कब-कब बजेगी शादी की शहनाई, यहां देखें शुभ विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

अपनी शादी का इंतजार कर रहे वर-वधु के लिए गुड न्यज है। जुलाई महीने में विवाह के लिए 6 शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई के बाद 12 नवंबर से फिर से विवाह के कई शुभ दिन आने वाले हैं। यह सिलसिला 14 दिसंबर तक चलेगा। नवंबर में विवाह के 11 शुभ दिन मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में विवाह के पांच शुभ मुहूर्त हैं।

By Rajnish Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
वर-वधू का इंतजार समाप्त, नौ से बजेगी शहनाई।

संवाद सूत्र, हेमजापुर (मुंगेर)। शादी विवाह का इंतजार कर रहे वर-वधुओं के लिए खुशखबरी है। नौ जुलाई से शादी-विवाह के कई शुभ दिन आ रहे हैं। इसे लेकर शादी-विवाह का इंतजार कर रहे वर-वधू पक्ष के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जुलाई माह में शादी विवाह के काफी कम दिन रहने से व्यापक पैमाने पर वर-वधू पक्ष के लोग इसकी तैयारी में जुट चुके हैं।

वेदज्ञ ब्राह्मणों ने बताया कि जुलाई के बाद फिर 12 नवंबर से पुनः शादी-विवाह के कई शुभ दिन आने वाले हैं। शादी-विवाह का यह सिलसिला 14 दिसंबर तक चलेगा।

इन महीनों में है विवाह के शुभ मुहूर्त

जुलाई, नवंबर और दिसंबर महीने में ही विवाह की कई शुभ तिथियां है, इसलिए कम समय में ही लोग अधिक से अधिक विवाह समारोह सहित अन्य मांगलिक कार्यों को निपटाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

कहीं आमंत्रण पत्र छपवाए जा रहे हैं तो कहीं बैंड बाजे वालों को बुकिंग किया जा रहा है। इसकी तैयारी गांव से लेकर शहरों तक जोर-शोर से की जा रही है।

क्या कहते हैं पंडित

दुर्गापुर निवासी पंडित राम प्रताप मिश्र ने बताया कि जुलाई महीने में विवाह के कई योग बन रहे हैं। अन्य मांगलिक कार्य भी इस दौरान संचालित होते रहेंगे। नवंबर महीने में विवाह के 11 शुभ दिन मुहूर्त हैं।

दिसंबर माह में पांच केवल पांच दिन विवाह के शुभ मुहूर्त बताई जा रहे हैं। वर-वधु पक्ष की ओर से विवाह संस्कार संपन्न करने वाले पुरोहितों को आमंत्रित भी किया जा रहा है।

विवाह के शुभ मुहूर्त

विवाह को लेकर कुछ पंचांगों में अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई है। एक पंचांग के मुताबिक, जुलाई माह में विवाह के छह दिनों में 09, 11, 12, 13, 14, व 15 तक शुभ दिन हैं। नवंबर माह 12, 13, 16, 17, 25, 26, 28 व 29 को शुभ दिन है।

दूसरी तरफ दिसंबर माह में केवल विवाह के पांच ही शुभ तिथियां हैं। इनमें से 04, 06, 09, 10 व 14 दिसंबर प्रमुख हैं। कुल मिलाकर जुलाई नवंबर और दिसंबर में विवाह की 22 तिथियां हैं।

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra: रथ पर सवार होकर मौसी के घर निकले भगवान जगन्नाथ, अब इस दिन लौटेंगे वापस

IRCTC: भागलपुर से होकर चलेंगी दक्षिण व पश्चिम भारत का दर्शन कराने वाली तीर्थ स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरी डिटेल