Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top Muzaffarpur News of the day, 10 April 2020, मुजफ्फरपुर के सब्जी व अनाज मंडी में लगेगा डिसइंफेक्शन टनेल, समस्तीपुर में लाॅकडाउन के बीच अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Top Muzaffarpur News of 10 April 2020। शाम चार बजे तक की मुजफ्फरपुर की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Murari KumarEdited By: Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:37 PM (IST)
Hero Image
Top Muzaffarpur News of the day, 10 April 2020, मुजफ्फरपुर के सब्जी व अनाज मंडी में लगेगा डिसइंफेक्शन टनेल, समस्तीपुर में लाॅकडाउन के बीच अपराधियों ने युवक को मारी गोली

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Top Muzaffarpur News of 10 April 2020। शाम चार बजे तक की मुजफ्फरपुर की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Disinfection tunnel: मुजफ्फरपुर के सब्जी व अनाज मंडी में लगेगा डिसइंफेक्शन टनेल, जानिए इससे क्या होगा फायदा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शहर की सब्जी एवं अनाज मंडियों में खरीदारी को जुटने वाली भीड़ को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम डिसइंफेक्शन टनेल लगाएगा। फिलहाल तीन टनेल लगाने का प्रस्ताव है। इसके लिए नगर निगम ने टनेल लगाने वाली एजेंसी से संपर्क साधा है। एजेंसी के तैयार होते ही टनेल लगाने का काम किया जाएगा। निगम सबसे पहले सब्जी मंडी के टनेल लगाने को प्राथमिकता देगा। नगर आयुक्त के अनुसार डिसइंफेक्शन टनेल लगाने से फायदा होगा। मंडी में आने वालों को टनेल से होकर गुजरना पड़ेगा।

समस्तीपुर में लाॅकडाउन के बीच अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पटना रेफर

समस्तीपुर, जेएनएन। थाना क्षेत्र के महमदीपुर चकला में रिश्तेदार के यहां रह रहे एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। उसकी पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के धान सिरसी निवासी हाती सिंह के रूप में की गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना ले जाया गया। बताया गया कि पांच की संख्या में रहे अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने पूरी जानकारी ली। बताया कि बख्तियारपुर थाने के धान सिरसी गांव के उक्त युवक पर अपने ही चाचा की हत्या का आरोप है। उसे नामजद आरोपित बनाया गया है। वह अपनी पहचान छुपाकर यहां रह रहा था। 

सफाई के योद्धा: विधायक ने थामी सैनिटाइजेशन की कमान, सिर पर अंगोछा बांध किया ट्रैक्टर से छिड़काव

सीतामढ़ी, जेएनएन। लॉकडाउन में सीतामढ़ी के नगर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने खुद ही सैनिटाइजेशन की कमान थमान ली है। ये राजद के टिकट पर जीतकर आए हैं। वतन मुश्किल में आया तो मदद में घर से बाहर निकल आए। कोरोना से लड़ने के लिए कमर कस मैदान में डट गए हैं।

Coronavirus : COVID-19 : सिवान के Hotspot बनते ही पश्चिम चंपारण की सभी सीमाएं सील, जानिए तैयारी के बारे में

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बिहार में सिवान के कोरोना Hotspot बनने के बाद पश्चिम चंपारण जिले की सभी सीमाओं काे सील कर दिया गया है। सड़क व जलमार्ग से भी आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। सिवान, गोपालगंज एवं यूपी से लगने वाली ग्रामीण सड़कों पर बैरियर लगाकर आवाजाही बंद करा दी गई है।